रूस के एक अमीर शख्स ने दुनिया को ये बता दिया कि अगर पैसे हो, तो लोग खाना खाने के लिए हेलिकॉप्टर से भी सैकड़ों किलोमीटर दूर रेस्त्रां में जा सकते हैं। बता दें कि इस अरबपति ने सिर्फ बर्गर खाने के लिए 2 लाख रुपये खर्च कर दिए। बर्गर खाने के लिए ये शख्स नजदीक के मैकडोनाल्ड रेस्त्रां में जाने के लिए दो घंटे के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया था।
2 of 4
विक्टर मार्टीनोव
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 33 वर्षीय विक्टर मार्टीनोव नामक शख्स अपनी प्रेमिका के साथ क्रीमिया के अलुस्था में छुट्टियां बिता रहे थे। ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें क्रीमिया का स्थानीय फूड कुछ खास पसंद नहीं आया, तो उन्होंने मैकडॉनल्ड का बर्गर खाने का मन बनाया। लेकिन मैकडोनाल्ड रेस्त्रां का सबसे नजदीकी आउटलेट करीब 362 किलोमीटर दूर था। फिर क्या शख्स ने अपने खाने के शौक को पूरा करने के लिए दो लाख रुपये में एक हैलिकॉप्टर बुक किया और बर्गर खाने चले गए।
3 of 4
प्रतीकत्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, मार्टीनोव ने जो बर्गर खाया उसकी कीमत 49 पाउंड्स यानी करीब 4900 रुपये थी। लेकिन इसके लिए उन्होंने लगभग 2,000 पाउंड यानी 2 लाख रुपये आने-जाने पर खर्च कर दिए। क्रीमिया में मैकडॉनल्ड्स का आउटलेट नहीं हैं। क्योंकि साल 2014 में ही क्रीमिया में फास्ट फूड का संचालन बन्द हो गया था और इसीलिए वहां अब एक भी मैक्डोनाल्ड्स आउटलेट नहीं है।
4 of 4
विक्टर मार्टीनोव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विक्टर मार्टीनोव, मॉस्को की हेलिकॉप्टर बेचने वाली एक कंपनी के सीईओ हैं। इस घटना के बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया और बताया कि ‘मैं और मेरी गर्लफ्रेंड क्रीमिया के प्रॉपर आर्गेनिक फूड से ऊब गए थे। हम नॉर्मल मैक्सिकन फूड खाना चाहते थे, इसलिए हमने एक चॉपर लिया और क्रास्नोडार के लिए उड़ान भरी।