फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है 'अमीरों का अंगूर', एक गुच्छे की कीमत है 7.5 लाख रुपये

Thu, 11 Jul 2019 07:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Red Grapes Ruby Roman one bunch just sold for 7.5 lakh rupees in Japan
लाल अंगूर - फोटो : Social media

क्या आपने कभी लाल अंगूर खाये हैं? अब आप कहेंगे कि लाल अंगूर होते कहां हैं जो खायेंगे। अंगूर तो हरा होता है या काला, लेकिन हम आपको बता दें कि लाल अंगूर भी होते हैं। हालांकि यह भारत में आसानी से नहीं मिलते। इसके एक गुच्छे की कीमत आपको हैरान कर देगी। 

Red Grapes Ruby Roman one bunch just sold for 7.5 lakh rupees in Japan
लाल अंगूर - फोटो : Social media

जापान में लोग 7.5 लाख रुपये में अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा खरीद रहे हैं। इस अंगूर की किस्म का नाम रूबी रोमन है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं। 

Red Grapes Ruby Roman one bunch just sold for 7.5 lakh rupees in Japan
लाल अंगूर - फोटो : Social media

ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है। 12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांत की सरकार ने विकसित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Red Grapes Ruby Roman one bunch just sold for 7.5 lakh rupees in Japan
लाल अंगूर - फोटो : Social media

यह अंगूर खाने में काफी मीठा लगता है। जापान में लाल अंगूर लग्जरी फलों की श्रेणी में आता है। इसे यहां शुभ अवसरों पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है। दरअसल, रूबी रोमन जापान में आसानी से मिलता नहीं है। इसीलिए यह इतना महंगा है। 

विज्ञापन
Red Grapes Ruby Roman one bunch just sold for 7.5 lakh rupees in Japan
लाल अंगूर - फोटो : Social media

कनाजावा के थोक बाजार में मंगलवार को इस अंगूर की रिकार्ड बोली लगाई गई। नीलामी में अंगूर के एक गुच्छे को ह्याकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने 11 हजार डॉलर यानी करीब 7.52 लाख रुपये में खरीदा। यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। इशिकावा सहकारी समिति का कहना है कि वह सितंबर तक रूबी रोमन किस्म के करीब 26 हजार गुच्छे निर्यात करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed