{"_id":"5c39dda5bdec2273970e33ab","slug":"pubg-game-addiction-is-affecting-mental-and-physical-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG की लत ने शख्स को बना दिया ऐसा, करने लगा अजीब हरकतें तो डॉक्टर हुए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
PUBG की लत ने शख्स को बना दिया ऐसा, करने लगा अजीब हरकतें तो डॉक्टर हुए हैरान
ऑनलाइन गेम की दुनिया की नई सनसनी देश भर के लाखों युवाओं को अपनी चपेट में ले चुकी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल 'पबजी' यानी 'प्लेयर अननोनस बैटेलग्राउंड्स' नाम के इस गेम ने काफी धूम मचा रखी है। अब इस गेम के खतरनाक परिणाम भी समाने आने लगे हैं। इसका खुमार ही कुछ ऐसा है कि लोग अपने जीवन के असली लक्ष्य को भूल जाते हैं।
2 of 8
- फोटो : gearnuke.com
पबजी (PUBG) का क्रेज भारत ही नहीं पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। दुनिया भर में 100 मिलियन से ज्यादा लोग PlayerUnknown's Battlegrounds (PUBG) पबजी गेम डाउनलोड कर चुके हैं। सात मिलियन लोगों ने इसे पांच में से 4.5 रेटिंग दी है। यह मिशन गेम प्ले स्टोर पर टॉप रेटिंग हासिल कर चुका है।
3 of 8
- फोटो : Polygon
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में ऐसा हादसा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये गेम युवाओं में काफी चर्चा में है। नए-नए अपडेट्स के साथ गेम में नई-नई चीजें आ रही हैं जो लोगों को खेलने के लिए उत्साहित कर रही हैं, लेकिन ये गेम लोगों को बीमार भी कर रहा है। इसकी लत खतरनाक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : Digital Trends
पबजी गेम को खेलने की वजह से ही जम्मू-कश्मीर में एक फिटनेस ट्रेनर मानसिक संतुलन खो चुका है। वो खुद को मुक्के मार रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिन लगातार खेलते-खेलते उसको गेम की इतनी लत लग गई कि वो खुद को मारने लगा। उसने खुद को घायल कर लिया है, जिसके बाद उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : reddit.com
हालांकि, डॉक्टर्स भी इस शख्स की बीमारी देखकर हैरान हैं। उन्होंने बताया कि फिटनेस ट्रेनर पबजी के कारण मानसिक संतुलन खो चुका है। मरीज फिलहाल ठीक स्थिति में नहीं है। वो आंशिक रूप से अपना मानसिक संतुलन खो चुका है, उसे कड़ी निघरानी में रखा गया है। उसका इलाज किया जा रहा है, उम्मीद है कि वो कुछ दिन में ठीक हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।