PM Modi: भाषाओं का इतिहास मनुष्य सभ्यता के कालक्रम के अनुसार बांटा गया है। सबसे प्राचीन भाषाओं की उपस्थिति की बात हमेशा से एक विरोधाभास पैदा करती रही है, लेकिन बावजूद इसके दुनिया में सबसे प्राचीन भाषा की बात की जाए तो ऐसी कई भाषाएं हैं जो मनुष्य सभ्यता के विकास के क्रम में ना केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं बल्कि उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान भी चढ़ती रही हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा एक भारतीय भाषा है और उसी भाषा से भारत की दूसरी महत्वपूर्ण और बड़ी वैज्ञानिक भाषा का विकास हुआ है। आइए जानते हैं आखिर दुनिया में कितनी भाषाएं हैं और सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है।
PM Modi: पीएम मोदी ने इस भारतीय भाषा को बताया दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा, जानिए कहां बोली जाती है भारत में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लातिन भाषा पुरानी भाषाओं में से एक है और लातिन भाषा ईसा पूर्व से बोली जाने वाली एक महत्वपूर्ण भाषा रही है। इस भाषा को इटैलियन जोन में बोला जाता था। बताते चलें कि इस भाषा को कभी रोमन साम्राज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में माना जाता था और एक वृहद समुदाय इसका प्रयोग करता था। खास बात यह है कि सभी रोमन लिपियां लातिन भाषा से जुड़ी रही हैं और वर्तमान में अंग्रेजी भी लातिन का ही हिस्सा है जिसका हम प्रयोग करते हैं।
आर्मेनियाई भाषा
आर्मेनियन भाषा भी एक पुरानी भाषा है। इस भाषा को इंडो-यूरोपीय भाषाई समूह का हिस्सा कहा जाता है। एक तरह से इसे आर्मेनियाई लोगों द्वारा बोला जाता है। इस भाषा को आप पांचवी शताब्दी में लिखी गई बाईबिल में पाते हैं और एक तरह से वहां इसकी सबसे पुरानी उपस्थिति है। बताते चलें कि आर्मेनियन भाषा तकरीबन 450 ईसापूर्व अस्तित्व में आ चुकी थी और वर्तमान में तकरीबन 5 फीसदी लोगों द्वारा यह भाषा बोली जाती है।
कोरियन
कोरियन भाषा एक प्राचीन भाषा है। इसे 600 ईसापूर्व से बोला जाता रहा है और आज भी साढ़े छह करोड़ यानी की तकरीबन 65 मिलियन लोगों द्वारा कोरियाई भाषा बोली जाती है। इस भाषा की खास बात यह है कि इसे उत्तरी और दक्षिणी कोरिया दोनों ही देशों के नागरिक बोलते हैं और भाषा ही वह पुल है जो दोनों देशों को जोड़ती है।
Pregnant Man: 36 साल से प्रेग्नेंट था आदमी! फूला पेट देख डॉक्टर समझे ट्यूमर, ऑपरेशन करने पर निकले जुड़वा बच्चे
हिब्रू
हिब्रू भाषा पुरानी है। इस भाषा का इतिहास तकरीबन 3000 साल पुराना है। ईसा से तकरीबन 1000 साल पहले से ही इस भाषा का अस्तित्व रहा है और वर्तमान में यह इजराइल की राजभाषा है और इस भाषा के प्रति यहूदी समुदाय का प्रेम ही है कि उन्होंने इसके विलुप्त होने के बाद दोबारा इसे जीवित किया। इसे यहूदी समुदाय ‘पवित्र भाषा’ के रूप में पूजता है।
Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका