फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: यहां की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

Sun, 25 May 2025 06:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 06:47 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इन्हीं में ऐसी अनोखी घड़ी है, जिसमें कभी 12 नहीं बजता है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस घड़ी में 12 अंक नहीं है और इसमें 11 बजे के बाद सीधे 1 बजता है।

विज्ञापन
Place Where Clock Never Strikes 12 Know Why Reason and Interesting Facts News in Hindi
यहां की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, वजह जानकर नहीं होगा यकीन - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इन्हीं में ऐसी अनोखी घड़ी है, जिसमें कभी 12 नहीं बजता है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस घड़ी में 12 अंक नहीं है और इसमें 11 बजे के बाद सीधे 1 बजता है। इसके पीछे एक रहस्यमयी कहानी बहुत प्रसिद्ध है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

दुनिया की यह विचित्र घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में टाउन स्क्वेयर पर लगाई गई है। इस घड़ी में सिर्फ 11 अंक हैं। उसमें नंबर 12 नहीं दिया गया है। स्विटजरलैंड में कई और घड़ियां हैं, जिनमें 12 नहीं बजते हैं। इस शहर की खास बात यह है कि यहां पर लोगों को 11 नंबर बेहद पसंद है।  यहां पर सभी चीजों की डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमती है। सोलोथर्न शहर में चर्च और चैपल भी 11-11 ही हैं। इसके साथ ही टावर, संग्रहालय और झरने भी 11 नंबर के हैं।
 
Place Where Clock Never Strikes 12 Know Why Reason and Interesting Facts News in Hindi
यहां की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, वजह जानकर नहीं होगा यकीन - फोटो : Adobe Stock

सोलोथर्न शहर में स्थित मुख्य चर्च में 11 नंबर का महत्व साफ नजर आता है। इस चर्च की खासियत यह है कि इसका निर्माण भी 11 साल में पूरा हुआ था। यहां पर तीन सीढ़ियों का सेट है और सभी में 11 पक्तियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही यहां पर 11 घंटियां और 11 दरवाजे भी हैं। 
 
Place Where Clock Never Strikes 12 Know Why Reason and Interesting Facts News in Hindi
यहां की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, वजह जानकर नहीं होगा यकीन - फोटो : Adobe Stock

यहां पर लोगों के लिए 11वां नबर का इतना महत्व है कि अपना 11 वां जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से मनाते हैं। इस मौके पर लोग 11वें नंबर से जुड़े तोहफे ही देते हैं। यहां के लोग 11 नंबर को शुभ मानते हैं। 

दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Place Where Clock Never Strikes 12 Know Why Reason and Interesting Facts News in Hindi
यहां की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, वजह जानकर नहीं होगा यकीन - फोटो : Adobe Stock

क्या है मान्यता? 

इस देश में एक प्राचीन मान्यता की वजह से 11 नंबर को महत्व देते हैं। यह मान्यता सालों से चली आ रही है। यहां के लोग मेहनत करने के बाद भी परेशान रहते थे। फिर यहां पर पहाड़ियों से एल्फ आकर इनके हौसले को बढ़ाने लगे जिसके बाद लोग खुश रहने लगे।

Ajab-Gajab: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, रहते हैं सिर्फ 27 लोग, समंदर के बीच दो खंबों पर है बसा

विज्ञापन
Place Where Clock Never Strikes 12 Know Why Reason and Interesting Facts News in Hindi
यहां की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, वजह जानकर नहीं होगा यकीन - फोटो : Adobe Stock

जर्मनी की पौराणिक कहानियों में एल्फ का जिक्र है। जर्मनी की भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है। यहां के लोगों का मानना है कि एल्फ के पास अद्भुत शक्तियां हैं। इसलिए यहां के लोग 11 नंबर को शुभ मानते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed