ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से हमें बचाती है। अगर पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन परत न हो तो इस स्थिति में सूर्य की पराबैंगनी किरणें सीधे पृथ्वी तक पहुंच सकती हैं, जिससे इंसानों में त्वचा कैंसर, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा फसलों की पैदावार और समुद्री जीवन पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। इसी वजह से कई लोग इसे पृथ्वी का सुरक्षा ढाल भी कहते हैं।
20वीं सदी की शुरुआत में रेफ्रिजरेटर, एसी समेत अन्य उत्पादों का बढ़चढ़कर इस्तेमाल किया जाने लगा था, जिसकी वजह से क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जैसी रसायनिक गैसों से ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा था। इन रसायनों की वजह से अंटार्कटिका के ऊपर एक बड़ा होल बनने लगा। हालांकि, समय रहते दुनिया ने इस समस्या को पहचान लिया। इस बड़े खतरे को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए।
2 of 5
Ozone Day 2025
- फोटो : Adobe Stock
70 के दशक के अंत में कई वैज्ञानिकों को ओजोन परत में हुए इस छेद के बारे में पता चला था। इस समस्या को देखते हुए 80 के दशक में दुनिया के कई देशों ने मिलकर इस समस्या का हल निकालने के लिए चिंतन शुरू किया।
3 of 5
Ozone Day 2025
- फोटो : FreePik
ओजोन परत की सुरक्षा के लिए साल 1985 में दुनिया की सरकारों ने वियना कन्वेंशन को अपनाया था। वहीं 19 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली ने 16 सितंबर को ओजोन लेयर का बचाव करने के लिए ओजोन डे मनाने की बात कही गई। इसी कड़ी में पहला ओजोन डे 16 सितंबर, 1995 को मनाया गया था।
Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान
4 of 5
Ozone Day 2025
- फोटो : Adobe Stock
हर साल ओजोन दिवस को मनाने के लिए एक अलग थीम को तैयार किया जाता है। विश्व ओजोन दिवस 2025 की थीम विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक (From Science To Global Action) है।
Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत
5 of 5
Ozone Day 2025
- फोटो : यूएन
आज के समय जब दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रही है। इस स्थिति में ओजोन दिवस का महत्व काफी बढ़ जाता है। पर्यावरण की रक्षा करना केवल दुनिया की सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह हम सब की जिम्मेदारी है।
Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए