Optical Illusions IQ Test: सोशल मीडिया में अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों की खास बात यह है कि वह हमारी आंखों और दिमाग दोनों को धोखा देने का काम करती हैं। इस तरह की तस्वीरें विश्वास दिलाती हैं कि जो आप देखते हैं वही सच है, लेकिन बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में एक तोता छिपा है जिसे आपको खोजने का चैलेंज दिया गया है।
Optical Illusions: क्या आप इस तस्वीर में छिपा तोता ढूंढ सकते हैं? खोजने में 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर की खासियत यह है कि तोता लोगों को बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में दिख रहा है कि जंगल में हरे-भरे पौधे हैं। इनके बीच छिपा तोता किसी को भी नहीं नजर आ रहा है। इस तस्वीर में सिर्फ एक ही फीसदी लोग तोता को खोज पाए हैं।
कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं जबकि कई तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करना होता है। लेकिन ऐसी तस्वीरें लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। लोगों को समझ में नहीं आता है कि आखिर इसमें क्या छिपा है या उन्होंने पहले क्या देखा। बहुत कोशिश करने के बाद भी ज्यादातर लोग ऑप्टिकल इल्यूजन को हल नहीं कर पाते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का धोखा। इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का ज्यादातर लोग सही जवाब नहीं देते हैं। इस वायरल तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं।
Optical Illusions: सिर्फ जीनियस ही इस तस्वीर में नौ सेकेंड के अंदर लोमड़ी को ढूंढ सकते हैं, क्या आपने देखा
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि उन्हें खोजने में लोगों का दिमाग घूम जाता है। अगर आप इस तस्वीर में छिपे तोते को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप तोता देख सकते हैं।