Optical illusion For Iq Test: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें (Optical illusion images with answers) बेहद रोचक होती हैं। अगर यह एक बार दिख जाएं, तो हमारी नजरें इनपर से हमारी नजरें हटती नहीं हैं। कभी किसी तस्वीर में किसी चीज को ढूंढना होता है तो कभी दो तस्वीरों में अंतर बताना होता है। इस तरह की तस्वीरें हमारा ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन (Find Object in Optical illusion) को हल करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको प्यार के बीच लिखे यार को खोजना है। जीनियस हैं तो फटाफट यार को खोजकर दिखाइए।
छिपी वस्तुओं को खोजने वाला खेल तो हम बचपन से खेलते आ रहे हैं, लेकिन यह गेम ऑनलाइन भी आ गया है। ऐसे खेल खलने से आपके दिमाग को तरोताजा करने से लेकर दिमाग तेज करने में भी मददगार साबित होते हैं। यह खेल दिमाग की कसरत के लिए अच्छे माने जाते हैं। आज की तस्वीर से भी आपकी अच्छी खासी दिमागी कसरत हो जाएगी।
2 of 5
तस्वीर में प्यार के बीच लिखा है 'यार', 11 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस
- फोटो : अमर उजाला
पहली नजर में तस्वीर बेहद सामान्य लग रही है। इस तस्वीर में सिर्फ प्यार लिखा हुआ दिख रहा है, लेकिन जब आप ध्यान से देखेंगे तो प्यार के बीच में एक जगह यार भी लिखा है। तस्वीर में लिखे यार को 11 सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अगर आप 11 सेकेंड में यार को ढूंढ लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।
3 of 5
तस्वीर में प्यार के बीच लिखा है 'यार', 11 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सही है। तस्वीर देखने में सामान्य है, लेकिन इसमें लिखे यार को दिए गए समय के अंदर खोजना कठिन काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत है। तभी आप पहेली को हल कर सकते हैं।
4 of 5
तस्वीर में प्यार के बीच लिखा है 'यार', 11 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस
- फोटो : अमर उजाला
आप ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को देखिए और अपनी नजर को चारों तरफ दौड़ाइए। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको प्यार के बीच लिखा यार आसानी से दिख जाएगा। अगर आप इस पहेली को हल नहीं कर पाते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बहुत कम लोगों को इसे हल करने में सफलता मिली है।
Baba Vanga: बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया
5 of 5
तस्वीर में प्यार के बीच लिखा है 'यार', 11 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस
- फोटो : अमर उजाला
तस्वीर में लिखे यार को खोजने में अब हम आपकी मदद करते हैं। आप तस्वीर में सबसे नीचे की तरफ देखिए। नीचे से चौथी लाइन को ध्यान से देखें। अगर आपको अभी भी यार को खोजने में सफलता नहीं मिली है, तो आप खबर की आखिरी तस्वीर में पीले घेरे के अंदर लिखे यार को देख सकते हैं।