Old Solar Eclipse: वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण खोज की है। इस खोज में इतिहास के सबसे पुराने पूर्ण सूर्य ग्रहण के बारे में पता लगा है। प्राचीन हिंदू ग्रंथ ऋग्वेद में इस सूर्य ग्रहण का उल्लेख है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रहण को लेकर ऋग्वेद को प्रामाणिक दस्तावेज माना है। खगोशास्त्रियों की तरफ से ऋग्वेद में बताए गए सबसे प्राचीन पूर्ण सूर्य ग्रहण को ही सबसे पुराना माना गया है। करीब 6000 साल पहले यह सूर्य ग्रहण लगा था। ऋग्वेद में कई धार्मिक और दर्शनशास्त्र के स्कूलों के कथन का जिक्र किया गया है। यह सभी कथन 1500 ईसा पूर्व के आसपास के माने जाते हैं।
Old Solar Eclipse: ऋग्वेद में लिखा है कब लगा था सबसे पुराना सूर्य ग्रहण, तारीख देखकर वैज्ञानिक हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन हिंदू ग्रंथ ऋग्वेद में एक जगह लिखा है कि यह ये इक्वीनॉक्स ओरियन (Orion) नक्षत्र में, जबकि दूसरा प्लीयेडस (Pleiades) में हो रहा है। खगोलशास्त्रियों ने इस डिस्क्रिप्शन से जांच की शुरुआत की। तारीख के बारे में पता लगाने लगे। धरती अपनी धुरी पर लहराते हुए घूमती है। इस समय का वर्नल इक्वीनॉक्स पाइसेस नक्षत्र में है। इसका मतलब है कि ओरियन 4500 ईसा पूर्व में था और प्लीयेडस 2230 ईसा पूर्व में।
भारतीय और जापानी वैज्ञानिकों ने सांकेतिक भाषा का किया अध्ययन
वैज्ञानिकों ने माना है कि ऋग्वेद में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जब वो लिखी भी नहीं गई थी। ऋग्वेद में बहुत ज्यादा सांकेतिक भाषा है। हालांकि, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के मयंक वाहिया और जापान के नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेटरी के मित्सुरू सोमा ने इसका अध्ययन किया है।
दोनों वैज्ञानिकों ने ऋग्वेद में प्राचीनतम सूर्य ग्रहण का जिक्र पाया है। जर्नल ऑफ एस्ट्रोनॉमिकल हिस्ट्री एंड हेरिटेज में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है। ऋग्वेद में बताई गई कहानी सामान्य राहू-केतु वाली कहानी से अलग है। बाद में इन कहानियों को बनाया गया है। ऋग्वेद में सूर्य ग्रहण का अलग कारण बताया है।
Universe: बिग बैंग से नहीं बना ब्रह्मांड, पहले भी था रहस्यमयी जीवन, नए शोध में हुए खुलासे से वैज्ञानिक हैरान
Sunita Williams: सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है विशेष योजना
वैज्ञानिकों ने ऋग्वेद में ओरियन नक्षत्र के समय वर्नल इक्वीनॉक्स की तारीख का पता लगाना शुरू किया है, क्योंकि इसी दिन प्राचीनतम सूर्य ग्रहण हुआ था। इसे सबसे पहला लिखित पूर्ण सूर्य ग्रहण माना जाता है। यह घटना तब हुई थी जब ऋग्वेद को लिखने वाले मौजूद थे। उनके सामने यह घटना घटी है, इसलिए उन्होंने इसमें उसके बारे में लिखा है। दोनों वैज्ञानिकों की गणना के मुताबिक, सबसे पुराना सूर्य ग्रहण 22 अक्तूबर 4202 ईसा पूर्व और 19 अक्तूबर 3811 ईसा पूर्व के बीच कभी हुआ था।