{"_id":"63c3c1ba6f664e43334a1afc","slug":"ocean-creature-blue-ringed-octopus-venom-know-interesting-facts-in-hindi-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: बेहद जहरीला है यह समुद्री जीव, साइनाइड से भी होता है एक हजार गुना घातक, जानिए इसके बारे में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: बेहद जहरीला है यह समुद्री जीव, साइनाइड से भी होता है एक हजार गुना घातक, जानिए इसके बारे में
Blue Ringed Octopus Venom: समुद्री जीवों में शामिल ऑक्टोपस (Octopus) को सभी जानते हैं। दुनिया में इसकी करीब 300 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' (Blue Ringed Octopus) सबसे खतरनाक और जहरीला होता है। कहा जाता है कि इसका जहर इंसान को 20 मिनट के भीतर मौत की नींद सुला देती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी एक बाइट में जितना जहर होता है, वह लगभग 25 इंसानों को मारने के लिए काफी होता है। यह साइनाइड से एक हजार गुना अधिक शक्तिशाली होता है। यह जहरीला नीले घेरे वाला ऑक्टोपस वास्तव में तस्मानिया सहित पूरे ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में इसकी तीन आधिकारिक प्रजातियां हैं, जिनका आकार अधिकतम 12 से 22 सेंटीमीटर के बीच होता है।
नीले घेरे वाले इस ऑक्टोपस के जहर में टेट्रोडोटॉक्सिन पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन है जो मनुष्यों के लिए साइनाइड की तुलना में एक हजार गुना ज्यादा शक्तिशाली होता है। लेकिन अब वैज्ञानिक इस बात पर बहस कर रहे हैं कि इन जीवों में टेट्रोडोटॉक्सिन का स्रोत क्या है।
2 of 5
बेहद जहरीला है ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
- फोटो : istock
टेट्रोडोटॉक्सिन पहली बार पफर फिश में खोजा गया था। दरअसल, यह 100 से अधिक प्रजातियों में पाया जाता है, जिसमें पनामियन गोल्डन मेंढक व खुरदरी त्वचा वाले न्यूट भी शामिल हैं। हालांकि सभी में विष का स्तर अलग-अलग होता है। वहीं ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस में इसका स्तर काफी अधिक होता है।
3 of 5
बेहद जहरीला है ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
- फोटो : istock
एक थ्योरी यह कहती है कि टेट्रोडोटॉक्सिन उन जीवाणुओं से निर्मित होता है, जो मेजबान प्रजातियों के अंदर रहते हैं। वहीं दूसरा सिद्धांत यह है कि इन जीवों के आहार से बनता है। अधिकतर जीव टेट्रोडोटॉक्सिन का इस्तेमाल अपनी हिफाजत के लिए करते हैं। लेकिन नीले घेरे वाले ऑक्टोपस अपने इस जानलेवा जहर का उपयोग शिकार करने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेहद जहरीला है ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
- फोटो : istock
नीले घेरे वाले ऑक्टोपस अपनी तोते जैसी चोंच से काटकर अपने शिकार में जहर देते हैं। हालांकि, ये ऑक्टोपस इंसानों में अधिक दिलचस्पी नहीं रखते और काटने के मामले में भी दुर्लभ होते हैं। दरअसल, ये विनम्र और शर्मीले स्वभाव के प्राणी होते हैं। लेकिन अगर इन्हें उकसाया जाता है तो वह काट भी सकते हैं। इसलिए इनसे दूर रहना ही उचित है।
विज्ञापन
5 of 5
बेहद जहरीला है ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
- फोटो : istock
नीले घेरे वाले ऑक्टोपस के साथ एक अजीब बात यह भी है कि इसके काटने में लोगों को दर्द महसूस नहीं होता है। इसलिए कई बार लोगों को पता भी नहीं चलता कि उन्हें काटा गया है। लेकिन मिनट भर में ही लक्षणों की शुरुआत हो सकती है, इसलिए जल्द से जल्द प्राथमिक चिकित्सा बेहद महत्वपूर्ण है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।