फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में संबंध बनाने के लिए क्या-क्या करते हैं लोग, 9 रोचक तथ्य

Sun, 05 Aug 2018 10:07 PM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
बिजार डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
nine facts What people does for making relationships in the world
फाइल फोटो
सेक्स, यानी संबंध बनाना-दुनिया का सबसे प्राचीन और सार्वभौमिक चलन है। लेकिन दुनिया के अलग-अलग देशों में सेक्स करने के तरीकों में काफी विविधता है। बीबीसी के एक कार्यक्रम 'क्रॉसिंग कॉन्टिनेंट' ने इस पर शोध किया और पता लगाया कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में संबंध बनाने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं।


पढ़िए दुनिया के 9 सबसे रोचक तथ्य

हवाई के मूलनिवासी रखते हैं निजी अंगों के नाम

पारंपरिक रूप से हवाई के मूलनिवासी अपने निजी अंगों की पूजा करते रहे हैं। ये लोग अपने निजी अंगों के 'प्यारे-प्यारे' नाम रखते आए हैं। लेकिन ये रस्म सिर्फ नाम रखने तक सीमित नहीं है। शाही परिवारों से लेकर आम लोगों तक, सभी अपने निजी अंगों के बारे में गीत भी लिखते हैं। इन गीतों में निजी अंगों के बारे में विस्तार से बताया गया होता है। डॉक्टर मिल्टन डायमंड उन हवाई मूलनिवासियों के विशेषज्ञ हैं जिनसे बाहरी दुनिया का संपर्क नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि लिलि यूकूलानि नाम की रानी ने अपने निजी अंग का नाम 'फ़्रिस्की' रखा था।

जापान के लोग कम सेक्स करते हैं

nine facts What people does for making relationships in the world
जापान में शिशु जन्म दर गिर रही है। सिर्फ यही नहीं, जापान में कंडोम का इस्तेमाल भी तेजी से कम हुआ है। यहां गर्भ निरोधक गोलियां, गर्भपात और यौन रोग की शिकायतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जापान के परिवार नियोजन एसोसिएशन के प्रमुख कूनियो कीटामूरा कहते हैं कि इसका सिर्फ एक ही कारण है कि जापानी लोग कम सेक्स कर रहे हैं। एक ताजा शोध में बताया गया है कि यहां सेक्स के बिना वैवाहिक जीवन बिता रहे जोड़ों की तादाद रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है। 

जापान के एक तिहाई पुरुषों का कहना है कि वो इतने थके हुए होते हैं कि सेक्स नहीं कर पाते। वहीं जापान की एक चौथाई महिलाओं का कहना है कि उन्हें सेक्स परेशानी और दर्द भरा लगता है। 18 से 34 साल के बीच के लोगों के बीच किए गए एक और शोध में बताया गया है कि बीते एक दशक में यहां वर्जिनिटी बहुत ज्यादा बढ़ी है। शोध में शामिल 45 फीसदी जापानियों का कहना था कि उन्होंने कभी सेक्स किया ही नहीं है।

बच्चों को ना कह रही हैं दक्षिण कोरियाई महिलाएं

nine facts What people does for making relationships in the world
दक्षिण कोरिया में हर महिला औसतन 1.05 बच्चे पैदा करती है। लेकिन देश की जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए प्रति महिला 2.10 बच्चों की जन्म दर बरकरार रखना जरूरी है, जो कि मौजूदा दर से दोगुना है। दक्षिण कोरिया की सरकार महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार ने बीते एक दशक में दसियों अरब डॉलर खर्च किए हैं। लेकिन जन्म दर में गिरावट जारी है।

माना जा रहा है कि इसकी वजह दक्षिण कोरिया में रिहाइशी इलाकों की बेतहाशा बढ़ती कीमतें और बच्चों पर होने वाला खर्च भी हो सकता है। इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि दक्षिण कोरिया में लोगों को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है। बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी अभी भी औरतों पर ही है। बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को दोगुना काम करना पड़ता है। शायद यही वजह है कि महिलाओं ने अब बच्चों को ना कहना शुरू कर दिया है। क्योंकि बच्चे पैदा करने का मतलब हमेशा के लिए अपने करियर को त्याग देना भी होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस में होता है गर्भाधारण दिवस

nine facts What people does for making relationships in the world
रूस के एक इलाके में जनसंख्या बढ़ाने का पुराना तरीका अपनाया जा रहा है। उल्यानोवस्क प्रांत के गवर्नर ने 12 सितंबर को आधिकारिक तौर पर गर्भाधारण दिवस घोषित कर दिया है। इस दिन लोगों को छुट्टी दी जाती है ताकि वो घर पर रह कर सेक्स कर सकें। जन्म दर बढ़ाने के लिए ये सरकार की एक योजना का हिस्सा है। जो दंपति 12 सितंबर से नौ महीने बाद बच्चा पैदा कर पाते हैं, उन्हें कैमरा, फ्रिज और वॉशिंगमशीन जैसे ईनाम दिए जाते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को मछली से रिझाते हैं पुरुष

nine facts What people does for making relationships in the world
सेंट्रल ब्राजील के एक छोटे से गांव मेहीनाकू में पुरुष महिलाओं को मछलियों से रिझाते हैं। जो पुरुष सबसे बड़ी मछली पकड़कर लाता है उसे ही महिला का प्यार मिल पाता है। इसके लिए पुरुष मछली पकड़ने की खास प्रतियोगिता में भी शामिल होते हैं।

ऑस्ट्रिया में सेब का किस्सा
ऑस्ट्रिया के एक ग्रामीण इलाके में महिलाएं अपनी बगल में सेब के टुकड़े रखकर पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लेती हैं। नृत्य के बाद महिलाएं अपनी पसंद के पुरुष को अपनी बगल में रखा सेब का वो टुकड़ा पेश करती हैं। यदि पुरुष भी महिला को पसंद कर लेता है तो वो उस सेब के टुकड़े को खा लेता है। जाहिर है कि सेब का ये टुकड़ा बहुत खुशबूदार नहीं होता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed