{"_id":"5dc816458ebc3e5b6c69d06b","slug":"needle-man-arun-kumar-bajaj-the-worlds-only-sewing-machine-painter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीडल मैन: दुनिया का इकलौता ऐसा पेंटर, जो सिलाई मशीन से बनाता है खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
नीडल मैन: दुनिया का इकलौता ऐसा पेंटर, जो सिलाई मशीन से बनाता है खूबसूरत तस्वीरें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अरुण कुमार बजाज की पेंटिंग
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने कई पेंटरों की तस्वीरें देखी होंगी, जो खूबसूरती के साथ-साथ अनोखी भी होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेंटर से रू-ब-रू करवाने जा रहे हैं, जो दुनिया में सबसे अनोखे हैं। इस पेंटर को दुनिया का इकलौता 'नीडल मैन' कहा जाता है, जो सिलाई मशीन से ऐसी खूबसूरत तस्वीरें बनाते हैं, जिसे देखने के बाद आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे।
2 of 7
अरुण कुमार बजाज की पेंटिंग
- फोटो : Social media
इनका नाम है अरुण बजाज, जो पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। 35 वर्षीय अरुण ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व से पहले सिलाई मशीन से उनकी एक खास तस्वीर बनाई है। वह दुनिया के
इकलौते ऐसे कलाकार हैं, जो सिलाई मशीन से अनोखी पेंटिंग बनाते हैं।
3 of 7
अरुण कुमार बजाज की पेंटिंग
- फोटो : Social media
अरुण सिलाई मशीन के जरिए कई प्रसिद्ध हस्तियों की तस्वीरें बना चुके हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। उन्होंने साल 2017 में पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें सिलाई मशीन से बनाई गई उनकी तस्वीर भेंट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अरुण कुमार बजाज की पेंटिंग
- फोटो : Social media
अरुण अपनी अनोखी कला से कई विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। उनके नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से लेकर यूनीक (अनोखा) वर्ल्ड रिकॉर्ड और यहां तक कि लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 7
अरुण कुमार बजाज की पेंटिंग
- फोटो : Social media
अरुण ने भगवान कृष्ण की एक खूबसूरत तस्वीर बनाई थी, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इस तस्वीर को बनाने में उन्हें तीन साल का समय और 28 लाख 36 हजार मीटर धागा मिला था। यह दुनिया की पहली ऐसी तस्वीर थी, जिसे सिलाई मशीन से बनाया गया था और वो भी लाखों धागे से।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।