NASA Asteroid 2024 yr4: एस्टेरॉयड को धरती के लिए खतरा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच जाएगी। वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जिसके धरती से टकराने की संभावना जताई गई है। इस एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है।
NASA Asteroid 2024 yr4: नासा की चेतावनी, इस साल पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, जानिए कितना है खतरनाक
NASA Asteroid 2024 yr4: नासा ने कहा है कि साल 2032 में इस एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बढ़ गई है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज का कहना है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 के टकराने की संभावना अब 2.3 फीसदी है।
पहली बार एस्टेरॉयड को 27 दिसंबर, 2024 को क्षुद्रग्रह स्थलीय-प्रभाव अंतिम चेतावनी प्रणाली (ATLAS) ने देखा था। जांच में पता चला कि एटलस ने दो दिन पहले ही इसकी तस्वीर ले ली थी। इसके बाद जैसे-जैसे इसके बारे में और जानकारियां मिलती गईं, तब खगोलविद इसकी कक्षा की जानकारी हासिल कर पाए। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से भी टकराने की आशंका है।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जताई ऐसी संभावना
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक हफ्ते पहले बताया था कि एस्टेरॉयड के पृथ्वी से बिना किसी दुर्घटना के गुजरने की संभावना 1.3 फीसदी था। एजेंसी का अनुमान था कि करीब 99 फीसदी संभावना है कि यह धरती से बिना टक्कर के गुजर जाएगा।
Delhi Election Special: चुनाव के नतीजों के बाद कहां जाती हैं ईवीएम मशीनें? जानिए पूरी प्रक्रिया
इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना बढ़ने के बाद भी खगोलविदों ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में ग्रहीय खगोल विज्ञान के प्रोफेसर कॉलिन स्नोडग्रास का कहना है कि जब तक इसकी पुष्टि नहीं हो जाती है। तब तक दूरबीनों के साथ इस पर और ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज्यादा डेटा से भविष्य की भविष्यवाणियां सटीक होंगी।
Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के समय रिश्तेदारों ने की ऐसी हरकत, ढाई करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
नासा के ग्रह रक्षा समन्वय कार्यालय के शोधकर्ता मौली वासर ने बताया कि अतीत में कई ऐसी चीजें रही हैं जो जोखिम सूची में ऊपर उठ गई हैं। हालांकि, ज्यादा डेटा आने के बाद नीचे चली गई हैं। इस एस्टेरॉयड को टोरिनो इम्पैक्ट हैजर्ड स्केल पर तीन रेटिंग दी गई है। यह शून्य से (कोई जोखिम नहीं) से लेकर 10 यानी सभ्यता को खत्म करने वाला प्रभाव तक है। विशेषज्ञों ने कहा है कि यह 2024 YR4 को आधिकारिक जोखिम सूचियों में सबसे ऊपर रखता है,लेकिन इसके बाद भी चिंता की कोई वजह नहीं है।