Alien Mysterious Signal: दुनियाभर में एलियन और अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। हाल के दिनों में एलियन पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने परग्रही जीव को देखने का भी दावा किया है। लेकिन एक सवाल है जो सभी के मन में है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
Mysterious Signal: क्या इंसानों से बात करना चाहते हैं एलियंस? मिले रहस्यमयी सिग्नल, ऐसे पता लगाएंगे वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के एक इलाके में एल्गोरिदम की मदद से 820 सितारों को देखा है। इन विशेषज्ञों का नेतृत्व यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के छात्र पीटर मा ने किया है। पहले माना जाता था कि यह किसी भी संभावित एलियंस गतिविधि से रहित है, लेकिन इन दिनों इस दिलचस्प खोज की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
शोधकर्ताओं ने डेटा की शुरुआती जांच में इन सिग्नल पर ध्यान नहीं दिया। पीटर का कहना है कि इसकी एक वजह यह भी है कि उनके अवलोकन में अक्सर इस तरह के हस्तक्षेप होते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के छात्र पीटर मा ने बताया कि अंतरिक्ष में मिलने वाले रहस्यमयी सिग्नल औप धरती से आने वाले रेडियो सिग्नल को अलग करने की आवश्यकता है। पीटर ने खगोलविदों के साथ मिलकर एक नया मशीन लर्निंग एल्गोरिदम बनाया है जो धरती पर हर प्रकार के बैकग्राउंड आवाज से एलियंस सिग्नल को अच्छे तरीके से अलग कर सकता है। वैज्ञानिकों ने इस एल्गोरिदम में डीप लर्निंग का इस्तेमाल किया है।
Weird Law: किसी को गुस्सा दिलाना है अपराध, हो सकती है जेल, जानिए कहां है यह कानून
जानिए क्या है डीप लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
डीप लर्निंग एक तरह का मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। यह इस बात का नकल करता है कि इंसान किसी भी चीज को किस तरह समझता है। बिना ड्राइवर वाली कारों में इस तकनीक का इस्तेमाल होता है।