Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Mysterious rock floating in space scientists new study oumuamua was a chunk of planet from another solar system
{"_id":"61bd8db4b59c9c21f70f07c6","slug":"mysterious-rock-floating-in-space-scientists-new-study-oumuamua-was-a-chunk-of-planet-from-another-solar-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Rock : अंतरिक्ष में तैर रही है रहस्यमय चट्टान, जानिए एलियंस का जहाज है या कुछ और, वैज्ञानिकों ने बताया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Rock : अंतरिक्ष में तैर रही है रहस्यमय चट्टान, जानिए एलियंस का जहाज है या कुछ और, वैज्ञानिकों ने बताया
साल 2017 में धरती के पास से गुजरा रहस्यमयी स्पेस ऑब्जेक्ट वैज्ञानिकों के लिए अभी भी रहस्य है। वैज्ञानिकों की टीम अभी तक इस ऑब्जेक्ट की उत्पत्ति और पहचान नहीं कर पाई है। कुछ दिनों पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऐवी लोएब ने दावा किया था कि 19 अक्टूबर, 2017 को देखी गई स्पेस रॉक Oumuamua या एलियंन्स का जहाज था। अब इस बीच वैज्ञानिकों के एक समूह ने कहा है कि यह रहस्यमय चट्टान दूसरे सोलर सिस्टम से आई थी। तारों के बीच एक ऑब्जेक्ट की वैज्ञानिकों ने पहली बार पहचान की है। आईए जानते हैं इसके बारे में...
अमेरिकन जिओफिजिकल यूनियन जर्नल में एक पेपर प्रकाशित किया गया है जिसमें स्पेस रॉक Oumuamua को एक और सिद्धांत दिया गया है। इसमें इस ऐस्टरॉइड को दूसरे सोलर सिस्टम के छोटे ग्रह का टुकड़ा बताया गया है। इस शोध के सहायक लेखक का कहना है कि Oumuamua के रहस्य के बारे में संभवत: खुलासा हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी पहचान हो गई है कि यह चट्टान किसी प्लूटो जैसे ग्रह का एक टुकड़ा थी। शोधकर्ताओं का मानना है कि लगभग 50 करोड़ साल पहले एक स्पेस ऑब्जेक्ट और Oumuamua के मुख्य ग्रह की टक्कर हो गई थी जिससे Oumuamua स्पेस ऑब्जेक्ट का एक टुकड़ा टूट गया होगा और हमारे सोलर सिस्टम में आ गया होगा।
2 of 4
अंतरिक्ष में तैर रही है रहस्यमय चट्टान
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज के पास पहुंचने के बाद इस स्पेस ऑब्जेक्ट की गति बढ़ गई होगी, क्योंकि बर्फ से भरी चट्टान सूरज के ताप से वाष्पीकृत हो गई होगी। धूमकेतु की गति इसी तरह होती है और इसको रॉकेट इफेक्ट कहते हैं। हालांकि Oumuamua चट्टान के निर्माण के बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी नहीं मिला पाई है। इसलिए उन्होंने संभावना जताई है कि नाइट्रोजन बर्फ से यह स्पेस ऑब्जेक्ट बना होगा।
3 of 4
अंतरिक्ष में तैर रही है रहस्यमय चट्टान
- फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि यह स्पेस ऑब्जेक्ट पहली बार में साल 1995 में हमारे सोलर सिस्टम में प्रवेश किया था। उस दौरान इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी जिसका परिणाम यह है कि यह 95 प्रतिशत पिघल चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह चांदी में बदल चुका है। खगोलविदों को साल 2017 में जब इसके बारे में पता चला, तो बहुत देर हो चुकी थी। इसलिए उनके पास Oumuamua पर रिसर्च के लिए बहुत कम समय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंतरिक्ष में तैर रही है रहस्यमय चट्टान
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने टेलिस्कोप की मदद से इसकी जांच की, लेकिन ज्यादा कुछ पता नहीं कर पाए। अब यह रहस्यमय ऐस्टरॉइड पृथ्वी से बहुत दूर जा चुका है जिसकी जांच संभव नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।