{"_id":"5f795a67fa69bb3aa56577eb","slug":"mysterious-island-of-world-eynhallow-island-scotland-where-only-one-day-is-allowed-to-go","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे रहस्यमय द्वीप, जहां साल में केवल एक दिन जाते हैं लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे रहस्यमय द्वीप, जहां साल में केवल एक दिन जाते हैं लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए या अक्सर लोग छुट्टियां बिताने के लिए किसी न किसी आइलैंड (द्वीप) पर चले जाते हैं। क्योंकि आइलैंड की खूबसूरती ही ऐसी होती है, जो लोगों का मन मोह लेती है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे आइलैंड के बारे में बताएंगे, जो रहस्यों से भरा है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस आइलैंड पर आने के लिए लोगों को साल में सिर्फ एक दिन की इजाजत मिलती है।
2 of 7
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम बात आइनहैलो द्वीप की कर रहे हैं, जो स्कॉटलैंड में स्थित है। दिल के आकार का यह द्वीप इतना छोटा है कि इसे नक्शे में ढूंढ पाना भी बेहद ही मुश्किल है। आइनहैलो आइलैंड को लेकर कई तरह की रहस्यमय कहानियां भी प्रचलित हैं। ऐसी मान्यता है कि इस द्वीप पर भूत-प्रेत समेत शैतानी ताकतें बसती हैं। ये ताकतें इतनी शक्तिशाली हैं कि जो भी अकेले या छोटे समूह में द्वीप पर जाने की कोशिश करे, वो गायब हो जाता है।
3 of 7
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कॉटलैंड में खासकर ऑर्कने के लोगों में ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति इस द्वीप की आने की अगर कोशिश करता है तो ये बुरी आत्माएं द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि इस द्वीप पर जलपरियां रहती हैं, जो गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कॉटलैंड के हाईलैंड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेन ली के मुताबिक, इस आइलैंड पर हजारों साल पहले लोगों का बसेरा था, लेकिन वर्ष 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैल गई, जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोग यह द्वीप छोड़कर चले गए। अब यह द्वीप बिल्कुल वीरान पड़ा हुआ है। यहां कई पुरानी इमारतों के मलबे मिले हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक, खुदाई में यहां पाषाण काल की भी कई दीवारें मिली हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आइनहैलो आइलैंड, स्कॉटलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, आइनहैलो द्वीप कब बना इसकी जानकारी किसी के पास भी नहीं है। पुरातत्वविदों का ऐसा मानना है कि यह द्वीप शोध करने लायक है। अगर इसपर शोध किया जाए तो इतिहास के कई ऐसे रहस्य खुल जाएंगे, जो लोगों को हैरान कर देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।