फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो रहस्यमय आइलैंड, जहां महिलाओं के जाने पर है सख्त पाबंदी

Sun, 30 Aug 2020 09:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 30 Aug 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
mysterious island of japan where women are strictly not allowed to going
रहस्यमय आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जो अपने किसी खास वजह से काफी मशहूर हैं। इन जगहों के बारे में सूनने के बाद एक बार घूमने का मन जरूर करता है। जापान का ओकिनोशिमा आइलैंड भी इन जगहों में से एक है। लेकिन इस आइलैंड से जुड़े अजीबोगरीब नियमों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ओकिनोशिमा आइलैंड एक ऐसी जगह है, जहां महिलाओं के जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। वहीं पुरुषों के लिए भी इस आइलैंड पर जाने के लिए कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।

mysterious island of japan where women are strictly not allowed to going
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : सोशल मीडिया

ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। 700 वर्ग मीटर में फैले इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था।

mysterious island of japan where women are strictly not allowed to going
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : सोशल मीडिया

धार्मिक रूप से इस आइलैंड को काफी पवित्र माना जाता है। पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस आइलैंड पर मान्य हैं, जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious island of japan where women are strictly not allowed to going
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि इस आइलैंड पर जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। इस आइलैंड को लेकर नियम इतने कड़े हैं कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं। जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ न लाएं। यहां तक कि उन्हें यह भी हिदायत दी जाती है कि अपनी यात्रा के बारे में भी किसी से न बताएं। असाही शिंबून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक वहां से लौटने वाले लोग अपने साथ घास तक भी नहीं ला सकते हैं।

विज्ञापन
mysterious island of japan where women are strictly not allowed to going
ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है, जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में यहां जहाजों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed