फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो पांच रहस्य, जिनका जवाब आज तक नहीं ढूंढ पाए वैज्ञानिक

Sat, 14 Dec 2019 10:32 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
mysteries of the world whose answers have not been found till now by scientists
स्टोनहेन्ज - फोटो : Social media

दुनिया में आज भी कई रहस्य अनसुलझे ही हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों से पर्दा तो हटा दिया है, लेकिन दुनिया की कुछ रहस्यमय चीजों का जवाब आज तक वैज्ञानिक भी नहीं ढूंढ पाये हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में, जो आज भी सबके लिए अबूझ पहेली ही बने हुए हैं। 

mysteries of the world whose answers have not been found till now by scientists
डांसिंग प्लेग - फोटो : Social media

साल 1518 में फ्रांस के एक शहर स्ट्रासबर्ग में अचानक कई लोगों ने नाचना शुरू कर दिया था। दिन से रात हो जाती और फिर रात से दिन, लेकिन लोगों का नाचना बंद नहीं होता। ऐसे ही नाचते-नाचते कई लोगों की मौत भी हो गई थी। इसे 'डांसिंग प्लेग' नाम दिया गया, लेकिन यह रहस्य आज भी अनसुलझा ही है कि आखिर इन लोगों को क्या हुआ था? 

mysteries of the world whose answers have not been found till now by scientists
नाजका लाइन्स - फोटो : Social media

पेरू के नाजका रेगिस्तान में बनी ये आकृतियां वैज्ञानिकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं। माना जाता है कि ये आकृतियां 200 ईसा पूर्व से इसी तरह-इसी जगह पर मौजूद हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यहां एलियंस के विमान यानी यूएफओ उतरे थे, ये उसी के निशान हैं, लेकिन यह अब भी एक रहस्य ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysteries of the world whose answers have not been found till now by scientists
डेथ वैली का रहस्य - फोटो : Social media

कैलिफोर्निया के डेथ वैली में मौजूद खिसकते हुए पत्थरों का रहस्य वैज्ञानिक आज तक नहीं समझ पाये हैं। यहां अलग-अलग वजन के कई ऐसे पत्थर हैं, जिन्हें देखने पर लगता है कि वो घिसटते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यहां घिसटने के सबूत भी मिलते हैं, लेकिन कोई इन पत्थरों को घसीट रहा है, यह रहस्य ही है। 

विज्ञापन
mysteries of the world whose answers have not been found till now by scientists
डेविल्स वाटरफॉल - फोटो : Social media

मिनेसोटा डेविल्स वाटरफॉल्स को दुनिया का सबसे रहस्यमय झरना माना जाता है। इस झरने में पानी की दो धाराएं ऊपर से गिरती हैं। इनमें से एक धारा तो नीचे गिरकर सामान्य तरीके से बहती है, लेकिन दूसरी धारा एक बड़े से छेद में गिरकर कहां गायब हो जाती है, यह किसी को नहीं पता। यह गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पायी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed