कहते हैं कि जानवरों को खाना खिलाना अच्छा होता है। यह काम बहुत से लोगों का शौक भी होता है, लेकिन यही शौक मुंबई की एक महिला को भारी पड़ गया है। आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर महिला पर 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
2 of 6
निसर्ग हाउसिंग सोसाइटी
- फोटो : Mumbai Mirror
दरअसल, महिला कांदीवली ईस्ट की निसर्ग हैवेन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। आवारा कुत्तों को सोसाइटी परिसर के अंदर खिलाने-पिलाने पर सोसाइटी ने उसपर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई महीने में सोसाइटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया था, ताकि सोसाइटी परिसर में आवारा कुत्तों से होने वाले खतरों पर नियंत्रण रखा जा सके।
4 of 6
stray dogs
- फोटो : File photo
महिला का नाम नेहा दतवानी है, जिसपर जुर्माना लगाया गया है। नेहा का कहना है कि कुत्तों को खिलाने को लेकर उसपर सोसाइटी का 3.60 लाख रुपया बकाया है। इसके अलावा जुर्माने पर 21 फीसदी का ब्याज भी लगाया गया है। फरवरी महीने के मेंटेनेंस बिल के साथ यह राशि जोड़कर उसके पास भेजी गई थी। हालांकि नेहा ने मेंटेनेंस बिल का पैसा तो दे दिया था, लेकिन जुर्माना देने से उसने साफ मना कर दिया था।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
नेहा दतवानी के अलावा सोसाइटी में रहने वाले केतन शाह पर भी जुर्माना लगाया गया था। नेहा ने इस समस्या से निजात पाने के लिए एक समाजसेवी की मदद ली है। नेहा ने बताया कि वह जुर्माना तो किसी भी स्थिति में नहीं भरेंगी, क्योंकि वो कानूनी रूप से सही हैं।