फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप, एक तो बिना काटे ही इंसान को सुला सकता है मौत की नींद

Mon, 11 Nov 2019 04:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Most poisonous snakes in the world who are responsible for quick human death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अक्सर सांप का नाम सुनते ही लोगों की रूह तक कांप जाती है, क्योंकि इन्हें धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। वैसे तो दुनिया में सांपों की 2500-3000 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही जहरीले होते हैं। भारत में जहरीले सांपों की 69 प्रजातियां ही ज्ञात हैं, जिनमें से 29 समुद्री सांप और 40 स्थलीय यानी जमीन पर रहने वाले सांप हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही जहरीले और घातक सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर काट लें तो इंसान का मरना तय है। 

Most poisonous snakes in the world who are responsible for quick human death
समुद्री सांप - फोटो : Social media

सी स्नेक (समुद्री सांप) 
सी स्नेक या समुद्री सांप दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इन्हें दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। कहते हैं कि इस सांप के जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदें ही 1000 इंसानों को मौत की नींद सुला सकती हैं। हालांकि ये सांप समुद्र में ही पाए जाते हैं, इस वजह से आम इंसान इनके शिकार नहीं होते हैं, लेकिन मछली पकड़ते वक्त मछुआरे इनका शिकार हो जाते हैं। 

Most poisonous snakes in the world who are responsible for quick human death
इनलैंड ताइपन सांप - फोटो : Social media

इंनलैंड ताइपन  
यह जमीन पर रहने वाला सांप है, जो बेहद ही जहरीला होता है। इसकी एक बाइट में 100 मिलीग्राम तक का जहर होता है जो एक झटके में 100 इंसानों को मौत की नींद सुला सकता है। इसका जहर कोबरा की तुलना में 50 गुना ज्यादा खतरनाक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most poisonous snakes in the world who are responsible for quick human death
ईस्टर्न ब्राउन स्नेक - फोटो : Social media

इस्टर्न ब्राउन स्नेक 
यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, जो बेहद ही जहरीला होता है। कहते हैं कि इसके जहर का 14,000वां हिस्सा ही किसी इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है। 

विज्ञापन
Most poisonous snakes in the world who are responsible for quick human death
फिलिपीनी कोबरा सांप - फोटो : Social media

फिलिपीनी कोबरा 
वैसे तो कोबरा सांप की अधिकांश प्रजातियां जहरीली ही होती हैं, लेकिन फिलिपीनी कोबरा में जितना जहर होता है, उतना किसी में नहीं होता। इस सांप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह शिकार को डंसने के बजाय उसपर दूर से जहर थूकता है। इसका जहर न्यूरो टॉक्सिक होता है, जो सीधे सांस और दिल पर असर करती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed