फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, आज तक इनके रहस्य से नहीं उठा पर्दा

Mon, 03 Jan 2022 03:17 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Jan 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
most mysterious places in the world know about them
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें - फोटो : Pixabay

पूरी दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। दुनिया में कई ऐसे अनोखे और अनसुलझे रहस्य हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिक भी इन रहस्यों को सुलझाने के लिए लगातार कोशिश करते रहते हैं। कुछ चीजों में वैज्ञानिकों को कामयाबी तो मिल जाती है, लेकिन कई रहस्य ऐसे होते हैं, जो कभी सुलझ नहीं पाते हैं। दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जंगल, पहाड़, नदी, द्वीप हैं, जिनके रहस्य के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। कई जगह एलियंस की वजह से, तो कुछ स्थान को भूतों की वजह से रहस्यमयी बन जाते हैं। कहीं तो हवा में पत्थर लटकते हुए दिख जाते हैं। आज हम ऐसी ही पांच रहस्यमयी जगहों की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिनके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, तो चलिए जानते हैं उन रहस्यमयी जगहों के बारे में... 

most mysterious places in the world know about them
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें - फोटो : Pixabay
सांपों का द्वीप

ब्राजील में एक ऐसा द्वीप है, जो हजारों विषैले सांपों से भरा पड़ा है। इस द्वीप का नाम इलाहा दा क्यूइमादा है। यहां इतने सांपों का रहस्य क्या है, ये भी आज तक कोई नहीं जान पाया है। इस द्वीप को सांपों का द्वीप भी कहा जाता है। यहां प्रति तीन फीट की दूरी पर एक से पांच सांप आसानी से मिल जाएंगे। इसलिए ब्राजील की नौसेना ने सभी नागरिकों का द्वीप पर आना प्रतिबंधित किया हुआ है।

most mysterious places in the world know about them
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें - फोटो : Pixabay
दनाकिल रेगिस्तान, इथोपिया

दुनिया में लगभग सभी जगहों पर कुछ महीनों के अंतराल में मौसम बदलता है, कभी सर्दी होती है तो कभी गर्मी, लेकिन दनाकिल रेगिस्तान में पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, यहां के तालाबों का पानी हर वक्त उबलता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most mysterious places in the world know about them
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें - फोटो : istock
नोरिल्स्क, रूस

नोरिल्स्क में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, जिस कारण यहां का औसतन वार्षिक तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 55 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। ठंड से बचने के लिए आर्टिटेक्टस ने शहर को इस तरह डिजाइन किया है ताकि कुछ ठंडी हवाओं को रोका जा सके। इसी वजह से इस शहर में प्रति वर्ष दो महीने तक अंधेरा रहता है।

विज्ञापन
most mysterious places in the world know about them
दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें
सेंटिनल द्वीप, अंडमान

कहा जाता है कि यहां खतरनाक आदिवासी रहते हैं। इनका दुनिया में किसी से भी संपर्क नहीं है। ये लोग ना तो स्वयं इस द्वीप से बाहर आते हैं और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को यहां आने देते हैं। इसके पीछे क्या कारण है, यह भी आज तक पता नहीं चल पाया है। यहां जाना लोगों के लिए बहुत जानलेवा होता है। इसलिए द्वीप पर आम लोगों का जाना प्रतिबंधित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed