फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का सबसे रहस्यमयी किला, जहां अचानक गायब हो गई थी पूरी की पूरी बरात

Wed, 03 Jul 2019 08:01 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Most mysterious fort in India where suddenly disappeared entire Baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : Social media

प्राचीन किले हमेशा से ही रहस्यमयी और जिज्ञासा का विषय रहे हैं। दुनिया में ऐसे कई किले हैं, जो इतने रहस्यमयी हैं कि उनके बारे में ठीक-ठीक पता किसी को भी नहीं है। एक ऐसा ही किला भारत में भी मौजूद है, जो बेहद ही रहस्यमयी है। तो चलिए जानते हैं इस रहस्यमयी किले के बारे में...

Most mysterious fort in India where suddenly disappeared entire Baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : Social media

यह रहस्यमयी किला है गढ़कुंडार का किला, जो उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 11वीं सदी में बना यह किला पांच मंजिल का है, जिसमें तीन मंजिल तो ऊपर हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे हैं। 

Most mysterious fort in India where suddenly disappeared entire Baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : Social media

हालांकि यह किला कब बना और किसने बनवाया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है। यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most mysterious fort in India where suddenly disappeared entire Baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : Social media

यह किला सुरक्षा की दृष्टि से बनवाया गया एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जो लोगों को भ्रमित कर देता है। किला इस तरह बनाया गया कि यह चार-पांच किलोमीटर दूर से तो दिखता है, लेकिन नजदीक आते-आते यह दिखना बंद हो जाता है। जिस रास्ते से किला दूर से दिखता है, अगर उसी रास्ते से आप आएंगे तो रास्ता किले की बजाय कहीं और ही चला जाता है, जबकि किले के लिए दूसरा रास्ता है। 

विज्ञापन
Most mysterious fort in India where suddenly disappeared entire Baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : Social media

गढ़कुंडार के किले की गिनती भारत के सबसे रहस्यमयी किले में होती है। आसपास के लोग बताते हैं कि काफी समय पहले यहां पास के ही गांव में एक बरात आई थी। बरात यहां किले में घूमने आई। घूमते-घूमते वो लोग बेसमेंट में चले गए, जिसके बाद वो रहस्यमयी तरीके से अचानक गायब हो गए। उन 50-60 लोगों का आज तक पता नहीं चल सका। इसके बाद भी कुछ इस तरह की घटनाएं हुईं, जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed