फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangerous Bird: ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी, पल भर में ले सकता है किसी की भी जान

Fri, 14 Jan 2022 04:54 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 14 Jan 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
most dangerous bird in the world Cassowary know mysterious facts about this bird in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Pixabey

हर किसी को पक्षी पसंद होते हैं। आसमान में उड़ते हुए देखना और इनकी आवाज सुनना हर किसी को पसंद होता है। वैसे तो पक्षियों की प्रजातियां बहुत सारी होती हैं। हर पक्षी अपने आप में खास होता है। किसी की आवाज मधुर होती है तो किसी का रंग शानदार होता है। कोई शांत पक्षी होते हैं तो कोई हिसंक भी होते हैं। मगर, एक ऐसा पक्षी भी है जो समय आने पर किसी की जान भी ले सकता है। अगर उसे ये लगता है कि किसी इंसान या अन्य प्राणी से उसको जान का खतरा है, तो वो अपनी आत्मरक्षा में उसपर जानलेवा हमला भी कर देता है। ये पक्षी इतना खतरनाक है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसको सबसे खतरनाक पक्षी का खिताब इसके नाम दर्ज है। आइए जानते हैं कि इस पक्षी का क्या नाम है और ये कहां पाया जाता है -

most dangerous bird in the world Cassowary know mysterious facts about this bird in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Pixabey

इस पक्षी का नाम कैसोवेरी है और इसके पैर के पंजे किसी खंजर से कम नहीं होते हैं। इस पक्षी के पैरों के अंगूठों में अंदर की तरफ छुरे जैसा एक पंजा होता है जो इतना खतरनाक होता है कि जिससे ये किसी इंसान का पेट तक चीर सकता है। जब ये पक्षी आक्रामक हो जाता है तो ये सीधे अपने पंजों से हमला करके अपने दुश्मन को परास्त कर सकता है।

most dangerous bird in the world Cassowary know mysterious facts about this bird in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Pixabey

ये पक्षी ऑट्रेलिया और पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में पाए जाते हैं। इस पक्षी के शरीर के ऊपर नीले रंग के धब्बे होते हैं। मादा कैसोवेरी का औसत वजन 59 किलोग्राम और नर कैसोवेरी का वजन 34 किलोग्राम तक हो सकता है। ये पक्षी अपने परिवार के साथ रहना पसंद करता है। इन्हें तैरना बहुत अच्छे तरीके से आता है और ये मछली खाते हैं। इन्हें पानी के आस-पास रहना पसंद होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most dangerous bird in the world Cassowary know mysterious facts about this bird in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Pixabey

इनकी आंखे बहुत खतरनाक होती हैं। इन्हें देखने पर हमेशा ऐसा लगता है कि ये कभी भी हमला कर सकती हैं। इनके सिर पर एक केस्कूय होता है जो देखने में किसी मुकुट जैसा लगता है। दरअसल, ये केस्कूय इनके सिर पर चोट लगने से बचाता है। इस पक्षी के इतना हिंसक होने के बाद भी पुराने जमाने में लोग इसे मांस और पंखो के लिए पालते थे। मगर, ये पक्षी कबूतर या मुर्गोयों की तरह छोटा या पालतू नहीं,बल्कि आकार में बड़ा और हिंसक होता है। ये अपने अंडों के आस-पास भी किसी को आने नहीं देता है।

विज्ञापन
most dangerous bird in the world Cassowary know mysterious facts about this bird in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी - फोटो : Pixabey

ये अपने अंडों की रक्षा के लिए घोंसलों को भी छोड़कर कहीं नहीं जाते हैं। जब तक इनके बच्चे अंडों से बाहर नहीं आ जाते तब तक ये ज्यादा खाना भी नहीं खाते हैं। हालांकि, फिर भी शिकारी इनका शिकार कर ही लेते हैं। वर्तमान में कैसोवेरी पक्षियों को पपाया न्यूगिनी में उनके पंखों के लिए पाला जाता है। इनके अंडों को नेशनल फ़ूड का भी दर्जा मिला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed