फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रेल मार्ग, यात्रा के दौरान खौफ में होते हैं लोग

Tue, 04 Jan 2022 11:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Most dangerous and adventures railway tracks in the world
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay

ज्यादातर लोग ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं। कहीं भी आने जाने के लिए ट्रेन आरामदायक और सस्ता परिवहन है। कई रूटों पर ट्रेन से यात्रा के दौरान लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है। ट्रेन से पहाड़, जगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई ऐसे रेल रूट हैं जिन पर यात्रा के दौरान डर भी लगता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रूटों के बारे में बताते हैं।  



दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन मार्ग

दक्षिण अफ्रीका का एक ऐसा रेल मार्ग है जिससे यात्रा करने से लोग डरते हैं। जी हां केप टाउन रेलवे ट्रैक चोरी और हमलों की वजह से जाना जाता है। केप टाउन रेल मार्ग पर ट्रेनों में अक्सर चोरी और हमले की घटनाएं होती रहती हैं। इन हमलों और चोरी की वजह से हर दिन कोई न कोई ट्रेन रद्द की जाती है। 

Most dangerous and adventures railway tracks in the world
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay

भारत में चेन्नई-रामेश्वरम मार्ग

भारत में चेन्नई और रामेश्वरम को जोड़ने वाला रेल मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक और एडवेंचरस रेलवे रूट में से एक है। इस रूट को पवन ब्रिज के नाम से जाना जाता है। हिन्द महासागर के ऊपर बने पवन ब्रिज की लंबाई 2.3 किलोमीटर है। साल 1914 में इस ब्रिज का निर्माण हुआ था। जब समुद्र का जल स्तर बढ़ता है, तो यह रूट खरतनाक हो जाता है। 

Most dangerous and adventures railway tracks in the world
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay

अर्जेंटीना का सल्टा पोलवेरिलो रूट

अर्जेंटीना में एक रेलव मार्ग बेहद खतरनाक है। यह रेलवे रूट साल्टा को चिली पोलवेरिलो से जोड़ता है और इसकी लंबाई 217 किमी है।  यह जितना खतरनाक है उतना ही रोमांच से भी भरा है। इसका निर्माण 27 सालों में हुआ था और 1948 से इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इस रेल मार्ग में 29 पुल और 21 टनल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most dangerous and adventures railway tracks in the world
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay

जापान का एसो मियामी मार्ग

जापान में अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन बंदरगाह को जोड़ने वाला व्हाइट पास और युकोन रेल मार्ग रोमांच से भरा हुआ है। इस रेल मार्ग में आपको प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। इस रूट पर ट्रेन तीन हजार फुट की चढ़ाई करती है जो काफी डरावना होता है। इसलिए यह रूट खतरनाक माना जाता है। 

विज्ञापन
Most dangerous and adventures railway tracks in the world
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay

इक्वाडोर का डेविल्स नोज 

यह रेल रूट समुद्र तल से नौ हजार फीट की ऊंचाई पर है। इस रेल मार्ग का निर्माण करीब 33 साल में पूरा हुआ था। यह 1872 में बनना शुरू हुआ और 1905 में बनकर तैयार हो पाया। पहाड़ की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर के लिए सरकार ने इसका निर्माण कराया था। यह दक्षिण अमेरिका में इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed