फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की वो सबसे खूबसूरत रानी, जो सुंदर दिखने के लिए रोजाना करती थी ये अजीबोगरीब काम

Sun, 30 Aug 2020 01:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 30 Aug 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
most beautiful queen in world who bathed with 700 donkeys milk to look beautiful
दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहास के ऐसी कई रानियों और राजकुमारियों के बारे में पढ़ने को मिलता है, जो अपने सौन्दर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर थी। हालांकि, ये अपने सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कई तरह के अजीबोगरीब काम भी किया करती थी। आपने अक्सर लोगों को पानी से, गाय या भैंस के दूध से नहाते तो देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी रानी थी, जो गधियों के दूध से नहाती थी। इसके लिए वो हर रोज 700 गधियों का दूध मंगाया करती है। इस रानी को ना सिर्फ उनकी सुंदरता के लिए जाना जाता है बल्कि उनका जीवन भी काफी रहस्मय रहा था।

most beautiful queen in world who bathed with 700 donkeys milk to look beautiful
क्लियोपेट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्र की राजकुमारी क्लियोपेट्रा को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। क्लियोपेट्रा को न सिर्फ उनकी सुंदरता के लिए जाना जाता है बल्कि उनका जीवन भी काफी रहस्मयी रहा था। जो आज भी खोजकर्ताओं को उनकी तरफ आकर्षित करता है। क्लियोपैट्रा जितनी सुंदर थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी।

most beautiful queen in world who bathed with 700 donkeys milk to look beautiful
क्लियोपेट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पिता की मृत्यु के बाद मात्र 14 वर्ष की आयु में क्लियोपैट्रा और उसके भाई टोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य प्राप्त हुआ। भाई को राज्य पर क्लियोपेट्रा की सत्ता सहन नहीं हुई और बगावत हो गई। क्लियोपैट्रा को अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा और सीरिया में शरण लेनी पड़ी मगर इस राजकुमारी ने साहस नहीं छोड़ा। रोम के शासक जूलियस सीजर को अपने मोह में फंसाकर क्लियोपेट्रा ने मिस्र पर हमला करवाया। सीजर ने टोलेमी को मारकर क्लियोपेट्रा को मिस्र के राजसिंहासन पर बैठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
most beautiful queen in world who bathed with 700 donkeys milk to look beautiful
क्लियोपेट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाकर उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थी। इतना ही नहीं उसे दुनिया की 12 से ज्यादा भाषाओं का भी ज्ञान था। यही कारण था कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी।

विज्ञापन
most beautiful queen in world who bathed with 700 donkeys milk to look beautiful
क्लियोपेट्रा - फोटो : सोशल मीडिया

क्लियोपेट्रा खूबसूरत दिखने के लिए हर रोज 700 गधी का दूध मंगाती थी और उससे नहाती थी, जिससे उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। हाल ही में हुए एक शोध में भी यह बात साबित हुई है। तुर्की में हुए एक अध्ययन के अनुसार, एक शोध के दौरान जब चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया तो गाय का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। इससे यह साबित होता है कि गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम वसा होता है, जो हर लिहाज से बेहतर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed