फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल पहले इस खास काम के लिए खरीदा था बर्गर, अभी तक नहीं हुआ खराब, जानिए क्या है वजह

Wed, 08 Jan 2020 03:39 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 08 Jan 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
mcdonalds burger survives 20 years and still looks fresh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि बर्गर जैसे फास्ट फूड जल्दी खराब नहीं होते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है अमेरिका में। यहां एक एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके पास 20 साल पुराना बर्गर है जो आज भी नया दिखता है। शख्स ने इस बर्गर को लोगन में मैकडॉनल्ड्स से खरीदा था। हालांकि इस बर्गर के मीट से कारबोर्ड जैसी बदबू आने लगी है।

mcdonalds burger survives 20 years and still looks fresh
प्रतीकत्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड व्हीपल नामक शख्स ने इस बर्गर को 1999 में एन्जाइम्स टेस्ट परीक्षण के लिए खरीदा था लेकिन गलती से बर्गर कोट की जेब में छूट गया था। डेविड ने कोट को अपने कार के पिछले हिस्से में रखा था और कार इनके लोगन स्थित कोठी में थी। इसके बाद डेविड व्हीपल लोगन से सेंट जॉर्ज ऊटाह चले गए और काफी दिनों तक  वहीं रहें।

mcdonalds burger survives 20 years and still looks fresh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ दिनों के बाद डेविड को उनकी पत्नी ने कोट देते हुए कहा कि इसमें कुछ रखा है। जब डेविड ने उस चीज को बाहर निकाला तो देखा कि बर्गर है जो कई सालों बाद भी फ्रेश दिख रहा है। इससे पहले बर्गर को 2013 में देखा था और इसे एक कॉच के बॉक्स में सुरक्षित रख दिया था। इसके बाद अभी जब देखा तो यह ताजा ही नजर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mcdonalds burger survives 20 years and still looks fresh
आइसलैंड का आखिरी मैकडोनाल्ड्स बर्गर - फोटो : Twitter

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही यूरोपीय देश आइसलैंड से ऐसा ही मामला सुर्खियों में आया था। यहां 10 साल से रखा गया बर्गर और फ्राइज आज भी सुरक्षित और खाने लायक है। खास बात ये है कि इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं और वो ये देख कर हैरान रह जाते हैं कि आखिर इतने साल से यह खराब क्यों नहीं हुआ।

विज्ञापन
mcdonalds burger survives 20 years and still looks fresh
आइसलैंड का आखिरी मैकडोनाल्ड्स बर्गर - फोटो : Twitter

आइसलैंड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस के सीनियर लेक्चरर ब्जॉर्न एडलबजॉर्नसन ने बर्गर के अभी तक खराब न होने की वजह बताई है, इसमें नमी का न होना। वहीं, कंपनी का कहना है कि सही वातावरण में हमारे उत्पाद दूसरों के मुकाबले देर से खराब होते हैं। यही वजह है कि यह बर्गर और फ्राइज अभी तक खराब नहीं हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed