{"_id":"5f25257d8ebc3e639a6a96b8","slug":"mango-man-grows-40-varieties-of-mango-on-terrace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mango Man: छत पर ही ड्रम रखकर उगा डाले 40 किस्म के आम, मुफ्त में बांट देते हैं फल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mango Man: छत पर ही ड्रम रखकर उगा डाले 40 किस्म के आम, मुफ्त में बांट देते हैं फल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 01 Aug 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मैंगो मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बालकनी में फूल-पौधे या फिर छत पर सब्जियों को उगाने के बारे में बहुत सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी इस बात की कल्पना भी किया है कि घर के छत को बगीचा के तौर पर बदला जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने जमीन पर नहीं बल्कि अपने घर की छत को आम के बगीचे के रूप में बदल दिया। इस शख्स ने एक या दो नहीं बल्कि 40 किस्म के आम अपने छत पर ही लगा दिए।
2 of 5
मैंगो मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस काम को करने वाले 63 वर्षीय जोसेफ फ्रांसिस एर्णाकुलम के रहने वाले हैं। वैसे तो जोसेफ एयर कंडिशनर के टेक्निशियन हैं, लेकिन अब लोग इन्हें बुजुर्ग किसान भी कह रहे हैं। जोसेफ के पुर्वज भी किसान थे। जोसेफ के नानी के घर कई तरह के गुलाब उगाए जाते थे। जोसेफ को भी किसानी से जुड़ी प्रेरण नानी के घर से ही मिली। नए घर में शिफ्ट करने के बाद जोसेफ ने 250 तरह के गुलाब और मशरूम लगाएं।
3 of 5
मैंगो मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलाब और मशरूम की खेती के बाद जोसेफ का रूझान आम के तरफ बढ़ा। उन्होंने सोचा कि अगर नर्सरी में आम के बड़े से बड़े पौधे बैग में जीवित रह सकते हैं, तो छत पर क्यों नहीं? घर के छत पर पौधों को लगाने के लिए जोसेफ ने पीवीसी ड्रम खरीदे और उन्हें काट कर आम के पौधों को लगाने के अनुकुल बना दिया। आज के समय में इन ड्रम में आम के पौधे 5 से 9 फीट के हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैंगो मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
जोसेफ के बगीचे में चंद्राकरन, अल्फांसो, मालगोवा, नीलम, केसर जैसे लोकप्रिय किस्मों समेत 40 से अधिक प्रजाति के आम हैं। इतना ही नहीं, जोसेफ ने ग्राफ्टिंग कर एक नई किस्म के आम की प्रजाति तैयार की है। इस आम के प्रजाति को पत्नी के नाम पर 'पेट्रीसिया' दिया है। जोसेफ का दावा है कि पेट्रीसिया सबसे ज्यादा मीठा आम है।
विज्ञापन
5 of 5
मैंगो मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी बगीचे की देखभाल करना बहुत ही चुनौती भरा काम है। फलों की सुरक्षा, समय पर खाद और पानी, पेड़ों की छंटाईं बहुत जरूरी है। हालांकि, इसके बावजूद भी जोसेफ का मकसद लाभ कमाना नहीं है। वे अपने सभी फल दोस्तों, रिश्तेदारों और आगंतुकों को मुफ्त में बांट देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।