फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद पुलिस को फोन कर बुलाया और फिर लड़की के शव के साथ करने लगा ये काम

Fri, 19 Jul 2019 03:24 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 19 Jul 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
man share photo of dead body of instagram star bianca devins
- फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की घटनाओं के वीडियो व फोटो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर कभी हम दहल जाते हैं तो कभी हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक घटना सामने आई है अमेरिका की, जहां एक शख्स ने अपनी दोस्त के शव के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये घटना अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर के यूटिका का है। आइए जानते हैं घटना के बारे में। 

man share photo of dead body of instagram star bianca devins
- फोटो : instagram

रिपोर्ट के अनुसार मृतक लड़की सोशल मीडिया की फेमस स्टार है और वह काफी चर्चित है। पुलिस ने बताया कि अमेरिका के 17 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार को उसके गृहनगर यूटिका, न्यू यॉर्क में बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। बियांका डेविंस को उसके मित्र ने ही कथित तौर पर मारा। 17 साल की बियांका डेविंस शनिवार रात 21 साल के ब्रैंडन क्लार्क के साथ न्यू यॉर्क शहर के क्वींस में एक संगीत प्रोग्राम में गई हुई थी। और अगली सुबह उसे एक कार के पास मृत पाया गया। 

man share photo of dead body of instagram star bianca devins
- फोटो : instagram

हैरान कर देने वाली बात यह है कि 21 साल के स्टाकर ब्रैंडन क्लार्क ने रविवार को इंस्टाग्राम के साथ-साथ दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बियांका के शव के साथ भयानक तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीर में बियांका का गला कटा हुआ था। इसके अलावा क्लार्क ने अपने खूस से सने शरीर की भी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर पोस्ट करने के दौरान उसने कैप्शन में लिखा था कि मुझे माफ करना बियांका। यूटिका पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि क्लार्क ने खुद 911 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक काले रंग की एसयूवी के पास आदमी को जमीन पर लेटे हुए देखा। पुलिस अधिकारियों के पास आते ही क्लार्क ने खुद को चाकू से गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man share photo of dead body of instagram star bianca devins
- फोटो : instagram

रिपोर्ट के अनुसार, क्लार्क जमीन पर लेट गया। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत तिरपाल के नीचे भूरे बालों को देखा और इसके बारे में क्लार्क से पूछताछ की। उन्होंने पुष्टि की कि यह डेविंस का शरीर है। इसके बाद क्लार्क ने डेविंस के शरीर के साथ फोन से सेल्फी लेने लगा। इसके बाद पुलिस ने क्लार्क के सामने बंदूक तान दी फिर भी वह लगातार अपना इंस्टाग्राम अपडेट कर रहा था। पुलिस ने क्लार्क को दूसरी-डिग्री की हत्या के आरोप में  मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित बियांका डेविंस को 'ई-गर्ल' के रूप में जाना जाता है और इंस्टाग्राम पर उसके लगभग 15 हजार फॉलोअर्स थे। बियांका और क्लार्क की दोस्ती दो महीने पूर्व इंस्टाग्राम पर हुई थी।

विज्ञापन
man share photo of dead body of instagram star bianca devins
- फोटो : instagram

क्लार्क ने सोशल मीडिया एप डिस्कॉर्ड पर डेविंस की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'माफ करना  आपको किसी और की तलाश करना होगा आर्बिट के लिए। डेविंस की मौत पर उसके परिजनों ने कहा कि 'उनकी बेटी 'एक प्रतिभाशाली कलाकार, एक प्यारी बहन, बेटी और चचेरी बहन, और एक अद्भुत युवा लड़की है, जो हम सबको बहुत जल्दी छोड़ कर चली गई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed