Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
man returned at home after 33 years later drawing map from memory of home village child trafficking
{"_id":"61d415e80607cf29d2627ee3","slug":"man-returned-at-home-after-33-years-later-drawing-map-from-memory-of-home-village-child-trafficking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: 4 साल की उम्र में बच्चे का हो गया था अपहरण, 33 साल बाद ऐसे पहुंचा घर, कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: 4 साल की उम्र में बच्चे का हो गया था अपहरण, 33 साल बाद ऐसे पहुंचा घर, कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
33 साल बाद ऐसा घर पहुंचा युवक
- फोटो : Twitter @wheels_china @sophierose233
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन से एक ऐसी खबर सामने आई है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। चीन के युन्नान प्रांत में एक लड़का 33 साल जब घर लौटा, तो उसे देखकर घर वाले हैरान रह गए। दरअसल ली जिंगवेई का 4 साल की उम्र किडनैप हो गया था। पड़ोसी ने जिंगवेई का अपहरण करने के बाद उसे 1 हजार मील दूर लेकर चला गया, लेकिन वह अपनी यादाश्त के दम पर 33 साल बाद एक बार फिर अपने परिवार से मिला। आईए जानते हैं कि चीन के ली जिंगवेई 33 साल अपने परिवार से दोबारा कैसे मिले।
दरअसल 33 साल पहले किडनैप किए गए ली जिंगवेई ने अपनी मेमोरी के आधार पर अपने गांव का नक्शा (MAP) बनाया। उन्होंने इस नक्शे को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और इसकी सहायात से वह अपने घर पहुंच गए। जब पड़ोसी ने उनका किडनैप कर 1 हजार मील दूरे लेकर गया था, तो उम्मीद नहीं थी कि वह अपने घर वापस जा पाएंगे, लेकिन वह अपनी यादाश्त के दम पर अपने परिवार में दोबारा पहुंच गए।
2 of 4
33 साल बाद ऐसा घर पहुंचा युवक
- फोटो : Twitter @wheels_china
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ली जिंगवेई चीन के युन्नान प्रांत में रहते थे। जब वह 4 साल के थे, तो उनके पड़ोसी ने उनका अपहरण कर लिया था और 1 हजार मील दूर उनको लेकर चला गया था। इसके बाद जिंगवेई के वापस आने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन वह 33 साल बाद अपने घर वापस आ गए।
3 of 4
33 साल बाद ऐसा घर पहुंचा युवक
- फोटो : @wheels_china
युवक ने अपनी यादाश्त के दम पर असंभव को संभव कर दिखाया। उसने अपनी यादाश्त के आधार पर अपने गांव का नक्शा बनाया। इसके बाद उसने इसको ऑनलाइन सर्च किया जो कारगर साबित हुआ और वह अपने घर आसानी से लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
33 साल बाद ऐसा घर पहुंचा युवक
- फोटो : @sophierose233
लड़के ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नक्शा
लड़के ने अपने गांव के नक्शे को सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों से पूछा कि यह गांव किस तरफ और कहां है। लोगों ने गांव के नक्शे को पहचान लिया और उसका पता बताया। इसकी मदद से 37 साल के ली जिंगवेई 33 साल बाद अपने घर वापस पहुंच गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।