दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अमेजन के सीईओ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और जीवन से जुड़ी बातें लोगों के साथ शेयर करते हैं। जेफ बेजोस ने हाल ही में नए साल के जश्न (क्रेज़ी डिस्को पार्टी) की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Jeff Bezos: जेफ बेजोस के क्रेजी डिस्को पार्टी की तस्वीरें वायरल, अमेजन के सीईओ के लुक की खूब हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्को पार्टी, तो ठीक थी, लेकिन सोशल मीडिया पर जब लोगों ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की तस्वीरें देखीं, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। जेफ बेजोस ने क्रेज़ी डिस्को पार्टी में 70 के दशक की विंटेज शर्ट, क्रीम कल की पैंट और हार्ट शेप वाला चश्मा पहना था। जेफ बेजोस के इस लुक की खूब चर्चा हो रही है। अमेजन के सीईओ की इन तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, बीती रात के जश्न में परिवार के साथ हमने डिस्को पार्टी में जमकर मस्ती की। उन्होंने कहा कि नया साल नई शुरुआत, खुद के विकास और जिंदगी के हर लम्हे को जीने का अच्छा समय है।