फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेषनाग पर क्यों सोते हैं भगवान विष्णु, क्या सच में उनके फन पर टिकी है धरती!

Tue, 05 Mar 2019 07:19 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Tue, 05 Mar 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
lord vishnu mysteries of sleep on sheshnag Snake holds our earth in space true or false

जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है तब-तब किसी ना किसी रूप में भगवान विष्णु अवतार लेते हैं। हर अवतार में अलग सीख देतें हैं। यह बात सच है कि भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ है, परन्तु शेषनाग का साथ उनके हर अवतार में जुड़ा हुआ है। क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान विष्णु शेषनाग पर ही क्यों सोते हैं? और क्या सच में पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी है। आज हम आपको इससे जुड़े कई अनसुने रहस्य के बारे में बताएंगे।  

lord vishnu mysteries of sleep on sheshnag Snake holds our earth in space true or false
- फोटो : Social Media

भगवान श्री हरि विष्णु क्षीर सागर में शेषनाग यानी सर्प पर शयन करते हैं। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु जगत का पालन करने वाले देवता हैं। भगवान विष्णु उपयुक्त समय पर मानव जाति का मार्ग दर्शन करते हैं।

lord vishnu mysteries of sleep on sheshnag Snake holds our earth in space true or false
- फोटो : Social Media

शास्त्रों में भगवान विष्णु का स्वरूप सात्विक यानी शांत, आनंदमयी तथा कोमल बताया गया है। वहीं दूसरी ओर भगवान विष्णु के भयानक तथा कालस्वरूप शेषनाग पर आनंद मुद्रा में शयन करते हुए भी दर्शन किए जा सकते हैं। भगवान विष्णु के इसी स्वरूप के लिए शास्त्रों में लिखा गया है 'शान्ताकारं भुजगशयनं' यानी शांत स्वरूप तथा भुजंग यानी शेषनाग पर शयन करने वाले देवता भगवान विष्णु।

विज्ञापन
विज्ञापन
lord vishnu mysteries of sleep on sheshnag Snake holds our earth in space true or false
- फोटो : lord vishnu

भगवान विष्णु के इस अनूठे स्वरूप पर गौर करें तो यह प्रश्न अथवा तर्क भी मन में आता है कि आखिर काल के साये में रहकर भी क्या कोई बिना किसी बेचैनी के शयन कर सकता हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार शेषनाग भगवान विष्णु की उर्जा का प्रतीक हैं जिस पर वे आराम करते हैं।

विज्ञापन
lord vishnu mysteries of sleep on sheshnag Snake holds our earth in space true or false
भगवान विष्णु

दरअसल, मानव जीवन का प्रत्येक पल कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है। इनमें पारिवारिक, सामाजिक तथा आर्थिक दायित्व अहम होते हैं। किंतु इन दायित्वों को पूरा करने के साथ-साथ अनेक समस्याओं एवं परेशानियों का सिलसिला भी चलता रहता है, जो कालरूपी नाग की तरह भय, बेचैनी एवं चिंताएं पैदा करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed