फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक बदहाली: रोजा खोलने के लिए इस देश में नहीं मिल रहा मिठाई और खाना, प्याज खाकर लोग तोड़ रहे उपवास

Mon, 19 Apr 2021 12:01 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 19 Apr 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Lebanon economic crisis no sweet and food available for syrian refugees during ramdan
प्याज खाकर रोजा तोड़ते हुए - फोटो : Social media
रमजान मुस्लिमों का एक पाक त्योहार है। इसमें सभी मुस्लिम रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इस दौरान वे सुबह सुर्योदय से शाम सुर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पीए रहते हैं। विश्व भर में रमजान के महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लेबनान से एक ऐसी खबर सामने निकल कर आई है, जिसे जानने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे। लेबनान में शरण लिए सीरिया के लोगों को रोजा खोलने के लिए खाना और मिठाई तक नसीब नहीं हो रहा है। उन्हें प्याज खाकर अपना रोजा खोलना पड़ रहा है। 

 
Lebanon economic crisis no sweet and food available for syrian refugees during ramdan
मिठाई - फोटो : Social media
यहां पर हालात इतने बदतर हो गए हैं कि लोगों को रमजान के बाद अपना रोजा खोलने के लिए अच्छा भोजन और मिठाइयां नहीं मिल रहीं हैं। ये सभी लोग सीरिया के शरणार्थी हैं, जो कि सीरिया में चल रहे ग्रह युद्ध के चलते यहां पर पलायन करके आए हैं। एक ओर जहां कई जगहों पर शाम को अच्छे-अच्छे भोजन और स्वादिष्ट मिठाइयों के साथ लोग रोजा खोलते हैं। वहीं लेबनान में सीरिया के शरणार्थियों को प्याज खाकर अपना रोजा खोलना पड़ रहा है।
 
Lebanon economic crisis no sweet and food available for syrian refugees during ramdan
आबेद - फोटो : Social media
एक महिला आबेद ने बताया कि "यह अब तक का हमारा सबसे मुश्किल रमजान है। रोजा खोलने के लिए हमें सही से भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। रमजान के महीने में हमें पहले से ज्यादा पोषण युक्त भोजन की जरूरत होती है ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रह सके। वहीं हमें ऐसा कुछ नहीं मिल रहा है। ये सब देखते हुए मैंने हार मान ली है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lebanon economic crisis no sweet and food available for syrian refugees during ramdan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वहीं उनके पति राएड मटर ने कहा - "यहां पर भोजन की कीमतें काफी ऊंची हैं। इस कारण हम उन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं। पूरा-पूरा दिन भूखा रहना पड़ता है। रोजा खोलने के लिए हमें कुछ खाने की जरूरत होती है इसलिए हम प्याज खाकर अपना रोजा खोलते हैं।"

 
विज्ञापन
Lebanon economic crisis no sweet and food available for syrian refugees during ramdan
लेबनान हिंसा - फोटो : ANI
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेबनान एक गहरे आर्थिक संकट में फसा हुआ है। इस देश में 10 लाख से भी ज्यादा सीरिया से आए शरणार्थी रह रहे हैं। ऊपर से कोरोना की मार ने इसकी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed