{"_id":"6225f2805ddcec5d071ce135","slug":"know-these-interesting-facts-about-ants-to-walk-in-straight-line-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: एक ही लाइन में क्यों चलती हैं चींटियां, जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: एक ही लाइन में क्यों चलती हैं चींटियां, जानिए इसके पीछे की वजह
धरती पर कई अनोखे जीव पाए जाते हैं जो अपने रहन सहन के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं जीवों में चीटियां भी शामिल हैं। चीटियों में कई अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। चीटियों की एक आदत को देखकर हम सभी को हैरान होती है। आपने देखा होगा कि चीटियां हमेशा एक ही लाइन में चलती हुई नजर आती हैं। चीटियों की इस आदत के पीछे एक बड़ी वजह है। आइए जानते हैं कि आखिर चीटियां एक ही लाइन में क्यों चलती हैं?
चीटियां दुनिया में हर जगह पाई जाती हैं। यह हमेशा एक परिवार बनाकर रहती हैं। धरती पर कई प्रजाति की चीटियां पाई जाती हैं। रानी चींटी, नर चींटी और मादा चीटियां हमेशा एक साथ और अपना परिवार बनाकर रहती हैं। नर चीटियों में पंख होता है जबकि मादा चीटी में पंख नहीं पाए जाते हैं। चीटियों को सामाजिक कहा जा सकता है, क्योंकि यह हमेशा झुंड में ही चलती हैं।
2 of 4
एक ही लाइन में क्यों चलती हैं चींटियां
- फोटो : Pixabay
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चींटियों के पास आंखें सिर्फ दिखाने के लिए होती हैं। चीटियां देख नहीं सकती हैं, क्योंकि वो अंधी होती हैं। जब चीटियां खाने की खोज में बाहर आती हैं, तो उनमें सबसे आगे रानी चलती है। रानी चींटी रास्ते में एक रसायन छोड़ती है जिसका नाम फेरोमोन्स है। इसी की गंध को सूंघकर बाकी चींटियां भी पीछे-पीछे लाइन में चलती रहती हैं। इसकी वजह से एक लाइन बन जाती हैं। चींटियों में एक लाइन में चलने की यही वजह है।
3 of 4
एक ही लाइन में क्यों चलती हैं चींटियां
- फोटो : Pixabay
दुनिया में हर जगह चींटी पाई जाती हैं, लेकिन सिर्फ यह अंटार्कटिका में नहीं पाई जाती हैं। ब्राजील के अमेजन के जंगलों में सबसे खतरनाक चींटियां पाई जाती हैं। बताया जाता है कि वह बहुत तेज डंक मारती हैं। उनके डंक की चोट के बाद ऐसा महसूस होता है कि बंदूक की गोली शरीर में लग गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एक ही लाइन में क्यों चलती हैं चींटियां
- फोटो : Pixabay
सबसे अधिक समय तक जीने वाले जीवों में चींटियां शामिल हैं। दुनिया में कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जो सिर्फ कुछ घंटे या कुछ दिन तक ही जीवित रहते हैं। चींटियों में एक खास प्रजाति की चींटी पाई जाती है जिसका नाम 'पोगोनॉमीमेक्स ऑही' है जो 30 सालों तक जीवित रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।