फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं? जानिए वैज्ञानिक वजह

Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
know causes why mosquito drinks human blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मच्छर को एक हानिकारक कीट माना जाता है, जो इंसान या अन्य जीव-जंतुओं का खून चूसकर जिंदा रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है, नर मच्छर नहीं। अक्सर आपने देखा होगा कि मच्छर आपका खून चूसते हैं और फिर वो वहां से उड़कर भाग जाते हैं, लेकिन क्या कभी इस बारे में सोचा है कि मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं? उन्हें आखिर ये आदत पड़ी कैसे? पहले वैज्ञानिक भी इस सवालों के जवाब नहीं जानते थे, लेकिन अब उन्होंने इसका जवाब ढूंढ लिया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले मच्छर खून नहीं पीते थे। उनके अंदर एक वजह से धीरे-धीरे यह बदलाव आया है।


 

 

पहले तो आपको ये बता दें कि दुनियाभर में मच्छरों की कई प्रजातियां हैं। उन्ही में से एक हैं अफ्रीका के एडीस एजिप्टी मच्छर। इस मच्छर की भी कई प्रजातियां हैं। इनकी वजह से ही जीका वायरस फैलता है। यही मच्छर डेंगू और पीला बुखार के भी कारण होते हैं।

know causes why mosquito drinks human blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इन्ही मच्छरों पर अध्ययन किया था और इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि सभी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते बल्कि उनमें से कई अपना गुजारा करने के लिए अन्य चीजों को खाते-पीते हैं।

know causes why mosquito drinks human blood

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की रिसर्चर नोआह रोज बताती हैं कि हमने सबसे पहले अफ्रीका के कुछ जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छर के अंडे लिए और फिर उन अंडों से मच्छरों के निकलने का इंतजार किया। उसके बाद हमने उन मच्छरों को प्रयोगशाला में बंद डिब्बों के अंदर इंसानों और अन्य जीव-जंतुओं पर छोड़ दिया, ताकि यह समझा जा सके कि उनके खून पीने की पद्धति क्या है। इस दौरान हमें पता चला कि एडीस एजिप्टी मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों का खान-पान बिल्कुल अलग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
know causes why mosquito drinks human blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नोआह रोज का मानना है कि सारे मच्छर खून नहीं पीते हैं। वैसी जगह जहां पर गर्मी ज्यादा पड़ती है या वो इलाका सूखा रहता है, वहां पर आमतौर पर पानी की कमी होती है। ऐसे में मच्छरों को प्रजनन के लिए नमी की जरूरत पड़ती है। इसी नमी की जरूरत को पूरा करने के लिए मच्छर इंसानों या फिर अन्य जीव-जंतुओं का खून पीना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
know causes why mosquito drinks human blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मच्छरों के अंदर खून पीने को लेकर ये बदलाव हजारों सालों में आया है। जहां पर पानी जमा होता है, वहां मच्छरों को प्रजनन करने में कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन जैसे ही उन्हें पानी की कमी महसूस होने लगती है, वो इंसानों का या अन्य जीवों का खून चूसना शुरू कर देते हैं। यानी इससे साफ है कि मच्छर पानी की कमी को पूरा करने के लिए खून पीते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed