दुनियाभर के देशों में ऐसे कई प्रधानमंत्री हुए, जो अपने कुछ वजहों से काफी मशहूर हुए। बात अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की करें, तो उन्हें रात में दो बजे ही फांसी पर लटका दिया गया था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे प्रधानमत्री के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। इससे कहीं ज्यादा हैरानी की बात, तो ये है कि इस प्रधानमंत्री की आज तक लाश भी नहीं मिली।
2 of 6
हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट के बारे में बात कर रहे हैं। हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट ने 26 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री का पद संभाला था। ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री मेनजिस की सेवानिवृत्ति के बाद वह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उन्होंने उसी साल बाद में हुए आम चुनाव में भी हिस्सा लिया था और भारी जीत हासिल की थी।
3 of 6
हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
5 अगस्त 1908 को न्यू साउथ वेल्स के स्टैनमोर में जन्मे होल्ट दो भाईयों में बड़े थे। होल्ट के जन्म से महज सात महीने पहले उनके माता-पिता ने जनवरी 1908 में शादी की थी। उसके बाद 1910 में उनके छोटे भाई क्लिफोर्ड का जन्म हुआ था। उन्हें तैराकी और मछली पकड़ने का बहुत शौक था।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
17 दिसंबर 1967 को विक्टोरिया के शेविओट बीच पर तैरने के दौरान होल्ट अचानक गायब हो गए थे। उन्हें बहुत ढूंढा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। आखिरकार 20 दिसंबर 1967 को उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन उनका शव आज तक नहीं मिल पाया।
5 of 6
हेरोल्ड एडवर्ड होल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि होल्ट के रहस्यमय तरीके से गायब होने को लेकर कई तरह की बातें भी हुईं। किसी ने कहा कि उन्हें शार्क खा गई होगी, तो किसी ने उनके गायब होने को हत्या से जोड़ दिया। वहीं बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जो कहते हैं कि उन्होंने आत्महत्या कर ली होगी, जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें यूएफओ उठा कर ले गया होगा।