{"_id":"6002f18a8ebc3e2e2c37cc68","slug":"know-about-last-indian-village-mana-mystery-of-bheem-pul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के इस गांव में मौजूद है महाभारत काल का पुल, बड़ी रोचक है इसकी कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत के इस गांव में मौजूद है महाभारत काल का पुल, बड़ी रोचक है इसकी कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारत का आखिरी गांव माणा, उत्तराखंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में अनेक ऐसे गांव हैं, जिनसे कुछ न कुछ पौराणिक रहस्य जुड़े हुए हैं। कुछ इसी तरह का गांव उत्तराखंड में भी है, जिसे 'भारत का आखिरी गांव' या 'उत्तराखंड का आखिरी गांव' कहा जाता है। यह गांव पवित्र बद्रीनाथ से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो चीन की सीमा से लगा हुआ है। इस गांव का रिश्ता महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है और भगवान गणेश से भी। मान्यता है कि इस गांव से होकर ही पांडव स्वर्ग गए थे। आज हम आपको इस गांव से जुड़े कई रहस्यमय और रोचक बातें बताएंगे, जो आपको हैरान कर देंगी।
2 of 6
भीम पुल, माणा (उत्तराखंड)
- फोटो : सोशल मीडिया
माणा नामक यह गांव करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कहते हैं कि इस गांव का नाम मणिभद्र देव के नाम पर 'माणा' पड़ा था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह भारत का एकमात्र ऐसा गांव है, जो धरती पर मौजूद चारों धामों में भी सबसे पवित्र माना जाता है। इस गांव को शापमुक्त और पापमुक्त भी माना जाता है।
3 of 6
भारत का आखिरी गांव माणा, उत्तराखंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गांव से जुड़ी एक और मान्यता है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति की गरीबी दूर हो जाती है। कहते हैं कि इस गांव को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिला हुआ है कि जो भी यहां आएगा, उसकी गरीबी दूर हो जाएगी। ये एक बड़ी वजह है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारत का आखिरी गांव माणा, उत्तराखंड
- फोटो : सोशल मीडिया
माणा में महाभारत काल का बना हुआ एक पुल आज भी मौजूद है, जिसे 'भीम पुल' के नाम से जाना जाता है। लोगों का मानना है कि जब पांडव इस गांव से होते हुए स्वर्ग जा रहे थे, तो उन्होंने यहां मौजूद सरस्वती नदी से आगे जाने का रास्ता मांगा था, लेकिन सरस्वती नदी ने मार्ग देने से मना कर दिया, जिसके बाद महाबली भीम ने दो बड़ी-बड़ी चट्टानों को उठाकर नदी के ऊपर रख दिया था और अपने लिए रास्ता बनाया था। इसके बाद इस पुल को पार करके पांडवों ने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया था।
विज्ञापन
5 of 6
भारत का आखिरी गांव माणा, उत्तराखंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं माणा गांव का संबंध भगवान गणेश से भी जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि महर्षि वेदव्यास के कहने पर भगवान गणेश जब 'महाभारत' लिख रहे थे तो उन्हें सरस्वती नदी के बहने की तेज ध्वनि सुनाई दे रही थी, इसलिए उन्होंने देवी सरस्वती से उनके पानी का शोर कम करने को कहा। इसके बावजूद भी जब सरस्वती नदी का शोर कम नहीं हुआ, तो भगवान गणेश ने गुस्से में उन्हें शाप दे दिया कि आज के बाद इससे आगे तुम किसी को नहीं दिखोगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।