फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: एक ऐसा देश, जिसके पास ना तो वायुसेना है और ना ही नौसेना, कुछ इस तरह से होती है सीमा की सुरक्षा

Wed, 23 Jun 2021 06:15 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 23 Jun 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
know about landlocked country bhutan which have not navy and airforce
भूटान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर कोई भी देश अपनी सुरक्षा के लिए थल, जल और वायु सेना का गठन जरूर करते हैं, ताकि हमले की स्थिति में जमीन हो या पानी या फिर आकाश, दुश्मनों को हर तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जिसके पास न तो खुद की नौसेना है और न ही वायुसेना। इसके लिए यह एक दूसरे देश पर निर्भर है और वो देश कोई और नहीं बल्कि भारत है। ऐसे मामलों में भारत इस देश की मदद करता है।


 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं भूटान की, जो हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण देश है। भूटान में हर जगह सिर्फ पहाड़ और पहाड़ियां ही हैं। इसका धरातल दुनिया के सबसे ऊबड़-खाबड़ धरातलों में से एक है। भूटान का स्थानीय नाम 'ड्रुक युल' है, जिसका मतलब होता है 'अजदहा (ड्रैगन) का देश'।

know about landlocked country bhutan which have not navy and airforce
भूटान का एक सुंदर दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि भूटान की स्वतंत्रता सदियों से चली आ रही है। यह अपने इतिहास में कभी उपनिवेशित नहीं हुआ है। भूटान में नौसेना के ना होने की वजह ये है कि यह तिब्बत और भारत के बीच स्थित लैंडलॉक यानी भूमि आबद्ध देश है। वहीं, वायुसेना के क्षेत्र में भारत भूटान का ख्याल रखता है।

know about landlocked country bhutan which have not navy and airforce
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे इस देश में आर्मी है, जिसे रॉयल भूटान आर्मी कहा जाता है। यह रॉयल बॉडीगार्ड्स और रॉयल भूटान पुलिस का संयुक्त नाम है। भारतीय सेना ही इन्हें प्रशिक्षण देती है। भूटान में 'गंगखार पुनसुम' नाम का एक पहाड़ है, जो यहां का सबसे ऊंचा पहाड़ बताया जाता है। 24,840 फीट की ऊंचाई वाले इस पहाड़ पर आज तक कोई भी इंसान चढ़ नहीं पाया है। असल में भूटान सरकार इस पहाड़ पर किसी को चढ़ने ही नही देती। इसके पीछे वजह ये है कि भूटान के लोग पहाड़ों को भगवान के समान मानते हैं। ऐसे में गंगखार पुनसुम भी उनके लिए एक पवित्र स्थल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about landlocked country bhutan which have not navy and airforce
गंगखार पुनसुम - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1994 में भूटान सरकार ने पहाड़ों पर चढ़ने को लेकर एक कानून भी पास किया था, जिसके मुताबिक 20 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले पहाड़ों पर ही पर्यटकों को चढ़ने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
know about landlocked country bhutan which have not navy and airforce
भूटान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

भूटान में तंबाकू पूरी तरह प्रतिबंधित है। साल 2004 में ही इसपर पूरे देश में रोक लगा दी गई थी। भूटान दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां तंबाकू से बने उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई इसे खरीदते या बेचते पकड़ा जाता है तो उसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed