फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: हैदराबाद का ऐसा निजाम जो एक कपड़ा कभी दोबारा नहीं पहनता था, जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें

Sat, 06 Nov 2021 01:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
know about hyderabad nizam mehboob ali khan who wearing new clothes everyday
ऐसा निजाम जो एक कपड़ा कभी दोबारा नहीं पहनता था (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दुनिया में लोगों के खाने से लेकर कपड़े पहनने तक के अलग-अलग शौक होते हैं। कोई ज्यादा पैसा कमाना चाहता है, तो किसी को लग्जरी गाड़ियों का शौक होता है। जबकि कई लोगों को कपड़े पहनने का शौक का होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताते हैं जो कपड़ों का इतना शौकीन था कि एक बार पहने हुए कपड़ को दोबारा नहीं पहनता था। यह बात जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आईए जानते हैं कपड़ों के शौकीन इंसान के बारे में...



इस शख्स का नाम महबूब अली खान था जो हैदराबाद के निजाम थे। वर्तमान में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के छठे निजाम थे महबूब अली खान। वह जिस कपड़े को एक बार पहन लेते थे उसको दोबार कभी नहीं पहनते थे। बताया जाता है कि कपड़ों को रखने के लिए उनके पास दुनिया की सबसे बड़ी अलमीरा थी। 240 फीट ऊंची अलमीरा को उनकी हवेली के दक्षिण तरफ बनाया था। इसमें कपड़ो के साथ ही जूते और साज सज्जा की वस्तुएं भरी पड़ी थीं। 

know about hyderabad nizam mehboob ali khan who wearing new clothes everyday
ऐसा निजाम जो एक कपड़ा कभी दोबारा नहीं पहनता था (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay


हैदराबाद के छठे निजाम महबूब अली खान का जन्म 7 अगस्त, 1866 को हुआ था। निजाम ने अपने कपड़ों को रखने के लिए 124 आलमारियां रखी थीं जिसके पास ही कपड़े बदलने के लिए कमरे बनाये गए थे। हैदराबाज की पुरानी हवेली में इस समय सिर्फ एक अलमीरा है जिसमें एक टोपी और दो जोड़ी बूट रखे गए हैं। अब यह एक म्यूजियम बन चुका है। बूट्स को देखकर लगता है कि उसे सिर्फ एक बार ही पहना गया होगा। इसमें अभी भी लंदन की कंपनी का मुहर लगा है।

know about hyderabad nizam mehboob ali khan who wearing new clothes everyday
ऐसा निजाम जो एक कपड़ा कभी दोबारा नहीं पहनता था (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उनकी अलमीरा में लिफ्ट लगी हुई थी जिससे कपड़ों को असानी से उतारा जा सके। इस लिफ्ट को हाथ से चलाया जाता था। बर्मा की टीक की लकड़ी से इन आलमारियों का निर्माण किया गया था जिसमें दीमक नहीं लगते थे। आज भी ये अलमीरा वैसी की वैसी ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about hyderabad nizam mehboob ali khan who wearing new clothes everyday
ऐसा निजाम जो एक कपड़ा कभी दोबारा नहीं पहनता था (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay


इतिहासकारों के मुताबिक,  हैदराबाद में निजाम मुगलों के एजेंट थे। उन्होंने 1722 में मौका मिलते ही हैदराबाद रियासत की सत्ता अपने हाथों में ले ली और राजा घोषित कर दिया। इतिहास में हैदराबाद पर सात निजामों ने राज किया था। इनमें से एक निजाम महबूब अली खान ने वेस्टर्न कपड़े पहनने शुरू किए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed