{"_id":"610829b320cf237158664a7b","slug":"know-about-brazil-snake-island-most-dangerous-places-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी सांपों से भरे एक ऐसे आइलैंड की, जहां जाने के बाद जिंदा लौटना है काफी मुश्किल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी सांपों से भरे एक ऐसे आइलैंड की, जहां जाने के बाद जिंदा लौटना है काफी मुश्किल
हमारे आसपास ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो रोमांच, रहस्य और अजूबों से भरी हुई हैं। कई जगह ऐसी हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है, तो वहीं कई जगह ऐसी भी हैं जो जोखिमों से भरी हुई हैं। क्या आपने कभी ऐसी जगहों के बारे में सुना है, जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरों से खाली नहीं है। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
दरअसल, यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे 'स्नेक आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है। वैसे दूर से तो देखने में यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप मिलते हैं। इस प्रजाति के सांपों के पास उड़ने की भी क्षमता होती है। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है।
3 of 5
स्नेक आइलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्नेक आइलैंड पर केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को ही शोध के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि, वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत उनकी भी नहीं होती।
विज्ञापन
5 of 5
स्नेक आइलैंड, ब्राजील
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, चोरी-छुपे कुछ शिकारी भी इस आइलैंड पर जाकर अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं। यहां मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपये है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।