{"_id":"5ff5f2058ebc3e33f4679075","slug":"know-about-bloodwood-tree-bleeding-red-like-humans-when-cut-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे अनोखा पेड़, जिसे काटने पर बहने लगता है इंसानों जैसा खून","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे अनोखा पेड़, जिसे काटने पर बहने लगता है इंसानों जैसा खून
अक्सर हमें सुनने को मिलता है कि पेड़-पौधों में भी जान होती है, वो भी इंसानों की तरह सांस लेते हैं, लेकिन लोग उन्हें काटते समय ये बात भूल जाते हैं। अब जरा सोचिए कि अगर आपने कोई पेड़ काटा और उससे इंसानों की तरह की लाल रंग का खून निकलने लगे तो? यकीनन आप ऐसा नजारा देखकर डर जाएंगे, क्योंकि इसकी उम्मीद आपने कभी ही नहीं होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे काटने पर इंसानों की तरह की खून निकलता है। ज्यादातर लोग तो इस पेड़ के बारे में जानते भी नहीं हैं, लेकिन जो जानते हैं वो इसे 'जादुई' मानते हैं।
2 of 5
ब्लडवुड ट्री
- फोटो : सोशल मी़डिया
दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले इस बेहद ही खास और अनोखे पेड़ को लोग 'ब्लडवुड ट्री' के नाम से जानते हैं। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है, जैसे कि- किआट मुकवा, मुनिंगा। इसका वैज्ञानिक नाम 'सेरोकारपस एंगोलेनसिस' है। यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है।
3 of 5
ब्लडवुड ट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं है कि 'ब्लडवुड ट्री' को सिर्फ काटने पर ही खून निकलता है। इसकी अगर डाली टूट भी जाए तो भी उस जगह से खून निकलने लगता है। असल में यह गहरे लाल रंग का एक तरल पदार्थ होता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्लडवुड ट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अनोखे पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर तक होती है। पेड़ के ऊपर पत्तों और टहनियों का आकार इस तरीके से बना होता है जैसे वहां कोई छतरी लगी हो। इसके पत्ते काफी घने होते हैं और इसपर पीले रंग के फूल खिलते हैं। इसकी लकड़ी से काफी महंगे-महंगे फर्नीचर बनाए जाते हैं। इसकी लकड़ी का खासियत ये है कि वो आसानी से मुड़ जाती है और ज्यादा सिकुड़ती भी नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
ब्लडवुड ट्री का फूल
- फोटो : सोशल मीडिया
लोग इसे जादुई पेड़ भी मानते हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। यह इंसानों के खून संबंधी बीमारियों को ठीक कर देता है। इसमें दाद से लेकर आंखों की परेशानी, पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक करने की ताकत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।