हाल ही में काबुल एयरपोर्ट पर हुए एक दिल दहला देने वाले आतंकी हमले के चलते 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। इस हमले के बाद इस्लामिक स्टेट खुरासान काफी चर्चा में है। काबुल एयरपोर्ट पर हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी इसी संगठन ने ली है, जिसके बाद अमेरिकी सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके प्रमुख अड्डों पर आज सुबह हवाई हमले किए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं मध्य एशिया के इस ऐतिहासिक क्षेत्र खुरासान के बारे में, जिसका संबंध आज कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान के साथ जुड़ा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुरासान मध्य एशिया का एक बहुत ही प्राचीन शहर था, जिसकी सीमा उस वक्त मध्य एशिया के कई देशों के साथ लगती थी। व्यापार और सुरक्षा की दृष्टि से इस शहर का खासा महत्व था। आइए जानते हैं इस शहर के बारे में -
Khorasan: कभी मध्य एशिया का ऐतिहासिक क्षेत्र हुआ करता था खुरासान, जिसका संबंध है आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन