फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: वैज्ञानिकों ने किया बड़ा कमाल, विलुप्त हो चुकी 'टकिला फिश' को फिर से किया पैदा

Tue, 04 Jan 2022 04:14 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Tue, 04 Jan 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
fish whose name tequila save a life by scientist in maxico know about all details
टकीला मछली - फोटो : pexels

विज्ञान अब इतना आगे बढ़ चुका है कि विलुप्त हो चुकी प्रजाति को भी दोबारा अस्तित्व में ला सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वैज्ञानिकों और छात्रों के प्रयास से मछली की एक  प्रजाति को लोगों के सामने ला दिया है जो धीरे-धीरे खत्म हो रही थी। प्यारी सी मछली को वैज्ञानिकों ने अपनी सूझ-बूझ और स्थानीय लोगों के सहयोग से फिर से नदियों में तैरने के लिए छोड़ दिया। अब इस प्रजाति की मछलियों की संख्या बढ़ रही है। इस मछली का नाम टकीला स्प्लिटफीन है। वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति की मछली को बचाने के लिए कोई शोध नहीं किए, बल्कि स्थानीय लोगों की मदद से इसे बचाने के लिए जागरूक भी किया। इस मुहिम में लोगों ने वैज्ञानिकों की काफी मदद की जिससे इस मछली की प्रजाति को बचाया जा सके। आइए जानते है मछली के बारे में और भी रोचक बातें........

fish whose name tequila save a life by scientist in maxico know about all details
टकीला मछली - फोटो : pexels

इस मछली को बचाने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। लगभग 20 सालों से कोशिश की जा रही थी कि इसको बचाया जा सके। मैक्सिको के कुछ छात्रों की ये चिंता थी कि विलुप्त हो रही मछली को किसी तरह बचाया जाए। टकीला ज्वालामुखी के पास ट्यूचिटलान जगह पर इस मछली की प्रजति पाई जाती है जिसका आकार एक हथेली के बराबर है। छात्रों का कहना था कि मछली स्थानीय जलाशयों, नदियों और तालाबों से गायब होती जा रही है। 

fish whose name tequila save a life by scientist in maxico know about all details
टकीला मछली - फोटो : pexels

इन छात्रों के समहू में से एक छात्र है ओमार डोमिंग्वेज जिनकी उम्र अब 47 वर्ष है। ओमार के अनुसार, इनकी मूछें नारंगी होने के कारण उनके बुजुर्ग इस मछली को गैलिटी या लिटिल रुस्टर के नाम से बुलाते थे। जैसे-जैसे समय बीता मछलियों की संख्या खत्म होने लगी। इन्होंने खुद इन मछलियों को विलुप्त होते देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fish whose name tequila save a life by scientist in maxico know about all details
टकीला मछली - फोटो : pexels

वर्ष 1998 में इंग्लैंड से जब चेस्टर चिड़ियाघर और अन्य यूरोपीय वैज्ञानिकों का दल जब मैक्सिकों आया तो उन्होंने ओमार और उनके साथियों के साथ बातचीत की। सबने मिलकर एक योजना बनाई कि इन मछलियों को दोबारा बचाया जाएगा, लेकिन समस्या ये थी इनको प्रजनन कैसे हो? क्योंकि जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रजनन का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
fish whose name tequila save a life by scientist in maxico know about all details
टकीला मछली - फोटो : pexels

प्रजनन के लिए ऐसे लोगों को चुना गया जो इस प्रजाति की मछलियों को पालते थे। इनको एक बड़ी सी जगह पर पानी में छोड़ दिया गया जिससे ये आपस में प्रजनन कर सकें। कुछ ही समय में इनकी संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed