फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earthquake: तीन लाख लोगों की मौत और भयानक तबाही की आशंका, इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी

Sat, 05 Apr 2025 12:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 12:39 PM IST
सार

Earthquake: जापान की सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप इतना अधिक शक्तिशाली होगा, जिससे सुनामी पैदा होगी। शायद ही दुनिया ने इसे अभी तक देखा होगा। सुनामी के प्रचंड लहर में सैकड़ों इमारतें तबाह हो सकती है।

विज्ञापन
Japan Government Issued Warning Of Devastating Earthquake And Tsunami Threat Explained Economic Impact
इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

Earthquake: म्यामाांर के बाद दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इन देशों में थाइलैंड, नेपाल, जापान, भारत और पापुआ न्यू गिनी का नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। म्यामांर में भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है और तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच जापान की सरकार ने हाल ही में एक डरावनी चेतावनी दी है, जिसने देश में तहलका मचा दिया है। जापान की सरकार ने एक रिपोर्ट जारी कर चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि प्रशांत महासागर तट के पास बेहद भयानक भूकंप आ सकता है। 



जापान की सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप इतना अधिक शक्तिशाली होगा, जिससे सुनामी पैदा होगी। शायद ही दुनिया ने इसे अभी तक देखा होगा। सुनामी के प्रचंड लहर में सैकड़ों इमारतें तबाह हो सकती हैं। जापान सरकार ने भूंकप और सुनामी के कारण जो तबाही का अनुमान लगाया है, वो बेहद डरावना है। आशंका जताई गई है कि भूकंप और सूनामी के कारण कम से कम तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। 
 

Japan Government Issued Warning Of Devastating Earthquake And Tsunami Threat Explained Economic Impact
इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

2024 में भी जारी की गई थी चेतावनी 

जापान की सरकार ने साल 2024 में भी भूकंप को लेकर इस तरह की चेतावनी थी। इसमें रिक्टर स्केल पर 9 की तीव्रता के भूकंप आने की आशंका जताई थी। जापान में प्रशांत तट पर 7.1 की तीव्रता से भूकंप आने के बाद यह आशंका जताई गई थी। जापान भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है और यहां पर हजारों लोग भूकंप के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
 

Japan Government Issued Warning Of Devastating Earthquake And Tsunami Threat Explained Economic Impact
इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

भूकंप से महाविनाश की चेतावनी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जापान की सरकार की आशंका सच होती है, तो देश को 1.81 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। यह आंकड़ा जापान की जीडीपी का आधा है। मतलब भूकंप के कारण देश की जीडीपी का आधा हिस्सा खत्म हो सकता है। जापान सरकार ने नये अनुमान में महंगाई की वजह से करेंसी पर पड़ने वाले प्रेशर और ग्राउंड डेटा को शामिल किया है। जापान में भूकंप के बार बार झटकों और छोटी-छोटी सुनामी से बाढ़ क्षेत्रों का विस्तार हुआ है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। जापान सरकार की कैबिनेट रिपोर्ट में इन बातों का जिक्र किया गया है।

Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही, खौफ में दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Japan Government Issued Warning Of Devastating Earthquake And Tsunami Threat Explained Economic Impact
इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

जापान सरकार ने आशंका जताई है कि अगर सबसे खराब स्थिति बनती है तो उस दौरान 9 की तीव्रता का भूकंप आ सकता है। इससे देश की 12 लाख 30 हजार की आबादी के प्रभावित होने की संभावना होगी। यह जापान की कुल आबादी का 10 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सर्दियों में देर रात इस तरह का भूकंप आता है, तो सुनामी और ढहती इमारतों के कारण 298,000 लोगों की मौत हो सकती है। दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप संभावित क्षेत्रों में जापान शामिल है। यह कांपते हुए समुद्री इलाकों वाले कैटोगिरी में रखा गया है। यहां पर समुद्री इलाकों में आने वाले भूकंप की 8 से 9 की तीव्रता की संभावना 80 फीसदी के करीब होती है।

Baba Vanga: बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच, क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जानिए डरावनी भविष्यवाणियां

विज्ञापन
Japan Government Issued Warning Of Devastating Earthquake And Tsunami Threat Explained Economic Impact
इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

इस कैटेगिरी में शामिल है जापान

नानकाई गर्त क्षेत्र कैटोगिरी में जापान शामिल है। यह गर्त जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट से लगभग 900 किमी तक फैला है। यहां पर फिलीपीन सागर प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे दब रही है। टेक्टोनिक तनाव की वजह से करीब 100 से 150 वर्षों में जापान में एक बार महाभूकंप आ सकता है। इससे पहले साल 2011 में जापान में 9 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसके कारण विनाशकारी सुनामी आई थी। इससे पूर्वोत्तर जापान में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में तीन रिएक्टर पिघल गए थे। इससे 15,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed