Nasa, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कनाडियन स्पेस एजेंसी द्वारा तैयार किया गया James Webb Space Telescope सफलतापूर्वक स्पेस में लॉन्च हो चुका है। जेम्स वेब टेलीस्कोप स्पेस में लॉन्च होने के बाद सफलतापूर्वक ग्राउंड कंट्रोल टीम के साथ संपर्क कर रहा है। नासा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। हब्बल से 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली ये टेलीस्कोप ब्रह्मांड के उन रहस्यमयी पहलुओं को हमारे सामने लेकर आएगा, जिन्हें हमने अब तक जाना नहीं है। James Webb Space Telescope अंतरिक्ष की सुदूर गहराइयों को देखने में सक्षम होगा। इसके अलावा ये उन अकाशगंगाओं के बारे में पता लगाएगा, जिनका फॉर्मेंशन बिग बैंग के बाद हुआ था। आप इस टेलीस्कोप की काबिलियत का पता इस बात से लगा सकते हैं कि अगर इसको चांद पर रख दिया जाए, तो ये पृथ्वी पर उड़ रही एक मक्खी को भी आसानी से डिटेक्ट कर सकेगा। इसे बनाने में करीब 9.7 बिलियंस डॉलर का खर्चा आया है। ये टेलीस्कोप बिग बैंग के बाद बनी शुरुआती गैलेक्सीज के बारे में बारीकी से अध्ययन करेगा। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप आने वाले समय में अंतरिक्ष से जुड़े रिसर्च के कई नए आयाम खोलने वाला है।
2 of 4
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
- फोटो : Istock
ये डार्क एनर्जी, गैलेक्सी फॉर्मेशन, तारों का जीवन चक्र आदि कई जटिल विषयों के बारे में बारीक जानकारी इकट्ठा करेगा। इस विशालकाय टेलीस्कोप में कई तरह के विशेष उपकरणों को लगाया गया है।
3 of 4
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
- फोटो : Twitter/@NASAWebb
ये लंबी दूरी से सफर करके आ रही इंफ्रारेड तरंगों को पकड़ने में भी काबिल होगा। ये लाइट को ऑब्जर्व करके करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर स्थित प्लेनेट के बारे में काफी कुछ पता लगा सकेगा। ऐसे में एग्जोप्लेनेट की खोज करने में जेम्स वेब एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।
4 of 4
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
- फोटो : Twitter/@NASAWebb
ये टेलीस्कोप धूल के बादलों के पीछे छुपे तारों को देखने में भी सक्षम होगा। जेम्स वेब ब्रह्मांड में 13.7 बिलियन प्रकाश वर्ष पुरानी लाइटों को देख सकेगा। इस कारण कई वैज्ञानिक इसको ब्रह्मांड की टाइम मशीन भी कर रहे हैं।