भारत में आपको ऐसे कई रहस्यमय मंदिर मिल जाएंगे, जो अपने विशेष कारणों से भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों के रहस्यों से अब तक विज्ञान भी पर्दा नहीं उठा पाया है। हर साल बड़ी मात्रा में श्रद्धालु इन मंदिरों में अपने भगवान की पूजा करने के लिए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं राजस्थान में स्थित करणी माता के मंदिर के बारे में। मान्यता है कि इस मंदिर में कई सारे रहस्य छिपे हुए हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं जान पाया है। ये मंदिर राजस्थान के बीकानेर शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस मंदिर में करीब 25 हजार से भी ज्यादा चूहे मौजूद हैं। आखिर इस मंदिर में इतने सारे चूहे क्यों है? ये आज तक एक पहेली का विषय बना हुआ है। मंदिर में चूहों की इतनी बड़ी तादाद क्यों है? इस रहस्य से विज्ञान भी अब तक पर्दा नहीं उठा पाया है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में -
अजब-गजब: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे है माता करणी का ये मंदिर, जहां 25 हजार से ज्यादा चूहे हैं मौजूद
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन