फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: बिना कुछ खाए सालों तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जीव, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें

Sat, 30 Nov 2024 11:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 11:20 PM IST
सार

Ajab-Gajab: अजीबोगरीब का जीव का नाम सैलामैंडर है। यह जीव दक्षिण पूर्व यूरोप के देश बोस्निया और हर्जेगोविना में पानी के भीतर मौजूद गुफाओं में पाया जाता है।

विज्ञापन
interesting facts world rare creature salamander who live many years without eating
बिना कुछ खाए सालों तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जीव, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें - फोटो : Freepik

Ajab-Gajab: प्रकृति ने इस दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव बनाए हैं। इन जीवों को अपनी विशेष खासियत के लिए जाना जाता है। धरती पर कई ऐसे जीव हैं जो कई दिनों तक बिना पानी के भी रह सकते हैं, जबकि कुछ जीव ऐसे भी हैं जो बिना खाए भी जीवित रह सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपको आज एक ऐसे ही दुर्लभ जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना कुछ खाए भी कई साल तक जिंदा रह सकता है। 

इस अजीबोगरीब का जीव का नाम सैलामैंडर है। यह गुफाओं के भीतर रहते हैं और लगभग पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस जीव की त्वचा और इनकी अविकसित आंखें इन्हें अंधा बनाती हैं। शायद इसकी वजह से ही यह अपनी जगह पर कई सालों तक रहते हैं। किसी जीव का अपने स्थान से न हिलना और एक ही स्थान पर रहना कोई असामान्य बात नहीं है। 
 
Trending Videos
interesting facts world rare creature salamander who live many years without eating
बिना कुछ खाए सालों तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जीव, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें - फोटो : Freepik

सैलामैंडर नामक का यह अपना पूरा जीवन पानी के अंदर बीताता है और इसकी उम्र 100 साल होती है। यह स्लोवेनिया से लेकर क्रोएशिया जैसे बाल्कन देशों में भी पाए जाते हैं। सैलामैंडर अपना स्थान करीब 12 साल के बाद तब ही बदलता है जब उसे साथी की जरूरत होती है। 
 
interesting facts world rare creature salamander who live many years without eating
बिना कुछ खाए सालों तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जीव, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें - फोटो : Freepik

कुछ साल पहले इस जीव की खोज हुई थी। हंगेरियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के ज्यूडिट वोरोस के मुताबिक, 'इससे पहले ऐसे जीवों की कल्पना की गई थी। सबसे खास बात यह है कि इस जीव का अगर पैर कट जाता है, तो एक नया पैर उग जाता है। शरीर के घाव भी भर जाते हैं। समय के साथ नई हड्डियां, मांसपेशियां, नसें और त्वचा भी तैयार हो जाती है। यह एक उभयचारी यानी एंफीबियंस प्राणी है। 

Mystery of Flight: क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? 46 साल से अनसुलझा है रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts world rare creature salamander who live many years without eating
बिना कुछ खाए सालों तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जीव, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें - फोटो : Freepik

उन्होंने बताया था कि भारी बारिश की वजह से यह जीव बहकर गुफाओं से बाहर आ गए तब हम इन्हें देख पाए। नहीं तो जीव को देखने के लिए गोताखोरी कर गुफा में जाना होता, लेकिन अब गुफा के पानी में मौजूद अंशों को देखकर ही यह पता लगाया जा सकता है वे वहां हैं या नहीं।'

Viral Video: ढोलक बजा रहे शख्स की कला को लोगों ने किया सलाम, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया धमाल

विज्ञापन
interesting facts world rare creature salamander who live many years without eating
बिना कुछ खाए सालों तक जिंदा रह सकता है ये अनोखा जीव, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें - फोटो : Freepik

सैलामैंडर जिन गुफाओं में रहते हैं, वहां पर भोजन मिलना मुश्किल है। यह जीव बिना कुछ खाए भी कई सालों तक जिंदा रह सकता है। हालांकि सैलामैंडर जब भी सक्षम होते हैं तो छोटे कीड़े-मकोड़े, घोंघे और कीड़ों को खाकर रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed