फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी एक खूबसूरत देश की, जिसे कहा जाता है 'यूरोप का मरीज', काफी रोचक है इसका इतिहास

Wed, 11 Aug 2021 09:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 11 Aug 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about turkey which called sick man of europe
तुर्की (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

तुर्की वैसे तो एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो यूरेशिया में स्थित है। दरअसल, यूरेशिया एक भौगोलिक भूखंड है, जो यूरोप और एशिया महाद्वीप को मिलाकर बना है। इस देश का कुछ भाग यूरोप में और अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है। इसीलिए इसे यूरोप और एशिया के बीच का 'पुल' भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि तुर्की को 'यूरोप का रोगी' या 'यूरोप का मरीज' भी कहा जाता है? जी हां, इसके पीछे एक बड़ा ही रोचक इतिहास है। तो चलिए पलटते हैं इतिहास के उन पन्नों को, जिससे हमें ये पता चल सके कि आखिर तुर्की को ऐसा अजीबोगरीब नाम क्यों मिला।


 

तुर्की का इतिहास तो काफी पुराना है। ईसा से पूर्व यूनानियों का बसाव और फिर स्थानांतरण और ईसा के बाद सन् 800-1400 तक तुर्क जाति का प्रादुर्भाव तुर्की के इतिहास की प्रमुख लिखित घटना है। माना जाता है कि 1200 ईसा पूर्व के आसपास होमर के ओडिसी में वर्णित 'ट्रॉय की लड़ाई' भी तुर्की के पश्चिमी तट पर ट्रॉय के वासियों और यूनानी द्वीपों पर बसे साम्राज्यों के बीच हुई थी।

interesting facts about turkey which called sick man of europe
तुर्की (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पूर्व में तुर्की कई साम्राज्यों के आधीन रहा है। 530 ईसा पूर्व में यह ईरान के फारसी साम्राज्य का हिस्सा बना था और कई सालों तक यह यूनानियों द्वारा संघर्ष के कारण ग्रीक और ईरानी साम्राज्यों में बंटा रहा। 330 ईसा पूर्व में फिर तुर्की सिकंदर महान के यूनानी (मेसीडोनी) साम्राज्य के अंदर अंतर्गत आ गया और फिर बाद में यह रोमन साम्राज्य और सासानी साम्राज्य का भी हिस्सा बना।

interesting facts about turkey which called sick man of europe
सिकंदर महान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

सासानी साम्राज्य के अंत (635 ईस्वी) के बाद यहां इस्लाम का प्रचार हुआ और फिर औगुज, सल्जूक और उस्मानी तुर्क सुन्नी इस्लाम में परिवर्तित हो गए। 16वीं शताब्दी के आते-आते तुर्क या ऑटोमन साम्राज्य (उस्मानी साम्राज्य) ने पूरे तुर्की पर अपना कब्जा जमा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about turkey which called sick man of europe
तुर्की (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

18वीं शताब्दी तक ऑटोमन साम्राज्य अति विशाल था और शक्तिशाली बना रहा, लेकिन बाद में तुर्की सुल्तानों की विलासी प्रवृति और लोगों पर अत्याचार ही इस विशाल साम्राज्य के पतन का कारण भी बन गया।

विज्ञापन
interesting facts about turkey which called sick man of europe
इस्तांबुल, तुर्की (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ऑटोमन सुल्तानों का अत्याचार तुर्की पर इतना बढ़ गया कि यहां रहने वाले लोग धीरे-धीरे अपनी स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने लगे। इससे ऑटोमन साम्राज्य कमजोर पड़ने लगा। 19वीं सदी में इस साम्राज्य के पतन की प्रक्रिया लगातार बढ़ती रही और फिर धीरे-धीरे तुर्की की हालत इतनी खराब हो गई कि इसे 'यूरोप का मरीज' कहा जाने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed