{"_id":"5e464bec8ebc3ee5fb3e6dea","slug":"indonesia-woman-claims-not-to-drink-water-for-a-year-says-its-changed-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला ने एक साल से नहीं पिया पानी, शरीर में हुए हैरान करने वाले बदलाव","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस महिला ने एक साल से नहीं पिया पानी, शरीर में हुए हैरान करने वाले बदलाव
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोफी पार्तिक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या कोई इंसान बिना पानी पिए जिंदा रह सकता है और वो भी एक साल तक? आप कहेंगे- नहीं, लेकिन इंडोनेशिया के बाली में रहने वाली एक महिला बिना पानी पिए भी जिंदा है। उसने पिछले एक साल से पानी नहीं पिया है और अब उसके शरीर में कुछ हैरान करने वाले बदलाव हुए हैं।
2 of 5
सोफी पार्तिक
- फोटो : Instagram
महिला का नाम सोफी पार्तिक (35) है। वह पेशे से एक योगा टीचर और न्यूट्रीशियनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ) हैं। सोफी का दावा है कि वह पिछले एक साल से बिना पानी पिए रह रही हैं। इससे उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और वो पहले से ज्यादा स्वस्थ हैं। हालांकि पानी के बदले में वह फल खाती हैं और उसका जूस पीती हैं। इसके अलावा वह नारियल का भी पानी पीती हैं।
3 of 5
सोफी पार्तिक
- फोटो : Instagram
सोफी बताती हैं कि पहले वह चेहरे पर सूजन, फूड एलर्जी, रूखी त्वचा और पाचन क्रिया जैसी समस्याओं से पीड़ित थीं। काफी इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उनकी एक दोस्त ने उन्हें ड्राई फास्टिंग करने को कहा। दरअसल ड्राई फास्टिंग का मतलब होता है बिना पानी के रहना। वह कहती हैं कि इससे उन्हें काफी आराम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोफी पार्तिक
- फोटो : Instagram
सोफी कहती हैं कि वह अब तक बिना कोई लिक्विड लिए 52 घंटों तक रह पाई हैं। अब वह चाहती हैं कि बिना कोई लिक्विड लिए वह 10 दिन तक बिताएं। पानी की लेकर अब सोफी की सोच बिल्कुल बदल चुकी है। उनका कहना है कि यह लोगों के मन का भ्रम है कि बिना पानी के कोई जिंदा नहीं रह सकता। अगर हम संयम बनाएं रखें तो अपनी इच्छाओं पर भी काबू पा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोफी पार्तिक
- फोटो : Instagram
सोफी बताती हैं कि उनका परिवार भी यह देख कर हैरान है कि वह आखिर कैसे बिना पानी पिए एक साल से जिंदा हैं। हालांकि वह बिना पानी के खुद को बेहतर महसूस कर रही हैं। वह कहती हैं कि ड्राई फास्टिंग करते हुए जल्द ही इस बात का अहसास होने लगता है कि आपके शरीर को पानी की जरूरत नहीं है। आप बिना पानी के भी रह सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।