फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में भी बसा है 'पाकिस्तान' जहां के सभी लोग हैं हिंदू, नाम के पीछे है रोचक कहानी

Sun, 19 May 2019 05:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 May 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Indias pakistan story which is located in Purnia Bihar
पाकिस्तान टोला बिहार - फोटो : Social media

पाकिस्तान का नाम सुनते ही जहां लोगों की भवें तन जाती हैं, लोग गुस्से से उबल पड़ते हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि उसी हिंदुस्तान में एक 'पाकिस्तान' भी बसा है। हालांकि इस 'पाकिस्तान' में एक भी हिंदू नहीं रहते हैं, बल्कि यहां के सभी लोग हिंदू हैं। 

Indias pakistan story which is located in Purnia Bihar
पाकिस्तान टोला बिहार - फोटो : BBC

बिहार के पूर्णिया जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर श्रीनगर प्रखंड की सिंधिया पंचायत में एक टोला है, जिसका नाम है पाकिस्तान। इस टोले की कुल आबादी 1200 है। 

Indias pakistan story which is located in Purnia Bihar
पाकिस्तान टोला (बिहार) का एक घर - फोटो : BBC

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टोला संथाल आदिवासियों की बस्ती है, जो हिंदू धर्म का पालन करते हैं। यह इलाका शहरी आबादी से बिल्कुल कटा हुआ है। यहां के लोग भी सही से हिंदी नहीं बोल पाते। ये लोग मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indias pakistan story which is located in Purnia Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

इस टोले में सरकारी सुविधाओं का अभाव है। न तो यहां स्कूल हैं और न ही अस्पताल। पाकिस्तान टोला से श्रीनगर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी करीब 12 किलोमीटर है, जबकि स्कूल करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। 

विज्ञापन
Indias pakistan story which is located in Purnia Bihar
पाकिस्तान टोला (बिहार) में रहने वाले एक व्यक्ति - फोटो : BBC

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टोले का नाम पाकिस्तान कैसे पड़ा, इसका पुख्ता जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन यहां के कुछ लोग बताते हैं कि इस टोले में पहले पाकिस्तानी लोग रहते थे। आजादी के बाद उन्हें दूसरी जगह भेजकर बसा दिया गया और जो लोग यहां रहने आए, उन्होंने इस टोले का नाम वही रहने दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed