फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भारत के इस गांव में लोग नहीं बनवाते दो मंजिला घर, 700 सालों से है शापित, जानिए क्या है रहस्य

Sun, 16 Jan 2022 07:35 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sun, 16 Jan 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
Indian unique village where people do not make two story house in churu rajasthan know theIr mystrey behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज भी भारत की एक बड़ी जनसंख्या गांवों में बसती है। यही कारण है कि भारत को गांवों का देश कहा जाता है। आज भी हजारों कहानियां आपको गांवों में सुनने को मिल जाएंगी। हर गांव की अपनी एक अलग मान्यताएं और संस्कृति होती है। ऐसा ही एक गांव है राजस्थान में जो अपनी एक खास बात के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। चुरू जिले में सरदारशहर तहसील का उडसर गांव ऐसी ही एक अजीबोगरीब कहानी के लिए जाना जाता है। इस गांव में बीते 700 साल से किसी ने अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है। गांव के लोगों का कहना है कि," इस गांव को श्राप मिला हुआ है कि अगर कोई इस गांव में दो मंजिला घर बनवाएगा तो उसके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस श्राप के पीछे जो कहानी बताई जाती है वो काफी हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं कि इस श्राप के पीछे क्या है कहानी-

Indian unique village where people do not make two story house in churu rajasthan know theIr mystrey behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसी मान्यता है कि इस गांव को 700 साल पहले एक ऐसा श्राप मिला था जिससे पूरे गांव वालों का जीवन ही बदल गया। आज भी इस गांव में किसी को भी दो मंजिला घर बनवाने की हिम्मत नहीं हुई। कहानी के अनुसार, 700 साल पहले इस गांव में भेमिया नाम का एक व्यक्ति रहता था। एक दिन उसे पता चला कि गांव में चोर आ गए हैं।  

Indian unique village where people do not make two story house in churu rajasthan know theIr mystrey behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चोर गांव वालों के पशुओं को चुरा कर ले जाने लगे। चोरों को पशु चुराते देख भेमिया अकेले ही उनसे लड़ गया। चोरों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और वो लहूलुहान हो गया। भेमिया चोरों से बचने के लिए अपने ससुराल पहुंच गया और घर की दूसरी मंजिल पर छिप गया। चोरों ने उसका पीछा किया और उसे वहां से भी पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian unique village where people do not make two story house in churu rajasthan know theIr mystrey behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चोरों ने इस बार भेमिया और उसके ससुराल वालों को भी बुरी तरह से मारा-पीटा। घायल होने के बाद भी भेमिया उन चोरों से भीड़ गया और अंत में चोरों ने भेमिया का गला काट दिया। भेमिया फिर भी लड़ता रहा और अपनी गांव की सीमा के पास आ गया। अंत में भेमिया का धड़ उडसर गांव में गिरा।  

विज्ञापन
Indian unique village where people do not make two story house in churu rajasthan know theIr mystrey behind it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस बात का पता जब भेमिया की पत्नी को चला तो उन्होंने क्रोध में आकर गांव वालों को श्राप दे दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति इस गांव में अपने घर को दूसरी मंजिल तक बनाएगा उसके परिवार का विनाश हो जाएगा। इसके बाद भेमिया का मंदिर बनाया गया और आज तक किसी ने भी अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है। हालांकि, इस बात का कोई प्रामाणिक सबूत नहीं है। मगर, गांव में दो मंजिला घर न होना इस बात का संकेत है कि लोगों में इस घटना का डर और आस्था दोनों है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed